औचक निरीक्षण में तिलकामांझी थाना पहुंचे एसपी, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

तिलकामांझी थाने का औचक निरीक्षण करते सिटी एसपी अतुलेश झा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर के तिलकामांझी थाना का नगर पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा ने औचक निरीक्षण किया। लंबित मामलों और अपराध नियंत्रण को लेकर दिए कड़े निर्देश।

विज्ञापन

भागलपुर ; नगर पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा ने 17 अगस्त को तिलकामांझी थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न अभिलेखों, लंबित कांडों और विधि-व्यवस्था से जुड़े कार्यों की समीक्षा की. साथ ही थाना परिसर, हाजत, मालखाना समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का जायजा लिया.

विज्ञापन

लंबित मामलों की ली जानकारी

नगर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारियों से लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई के साथ नियमित और सघन गश्ती करने को कहा.

संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने का निर्देश

अतुलेश झा ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने आम नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

उन्होंने पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया. निरीक्षण के दौरान थाना के कार्यों को लेकर अधिकारियों को अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये.

तिलकामांझी थाने का औचक निरीक्षण करते सिटी एसपी अतुलेश झा | Prabhat Khabar Network
तिलकामांझी थाने का औचक निरीक्षण करते सिटी एसपी अतुलेश झा | Prabhat Khabar Network


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन