छह महीने बाद भागलपुर स्टेशन पर लौटा रेल नीर, यात्रियों को मिली राहत

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर जंक्शन

छह महीने के इंतजार के बाद, भागलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए 'रेल नीर' फिर से उपलब्ध हो गया है. स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर अब 14 रुपये प्रति लीटर की दर से सीलबंद पानी बेचा जा रहा है. इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

भागलपुर : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर करीब छह महीने बाद एक बार फिर यात्रियों को रेल नीर उपलब्ध होने लगा है. स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से छह तक स्थित खाद्य स्टॉल पर रेल नीर की बिक्री शुरू कर दी गयी है. सीलबंद एक लीटर रेल नीर की कीमत 14 रुपये निर्धारित है.

रेल नीर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सुधांशु आर्या स्टॉलों की निगरानी कर रहे हैं. यह देखा जा रहा है कि यात्रियों द्वारा रेल नीर की मांग करने पर उन्हें निर्धारित कीमत पर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं. करीब छह महीने बाद स्टेशन पर रेल नीर की बिक्री शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है.

दूसरे बोतलबंद पानी पर अधिक कीमत वसूलने की शिकायत

इधर, स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से छह तक स्थित खाद्य स्टॉलों पर रेल नीर के अलावा दूसरे बोतलबंद पानी की बिक्री को लेकर यात्रियों ने अधिक कीमत वसूलने की शिकायत की है. यात्रियों का आरोप है कि कुछ स्टॉल संचालक निर्धारित कीमत से एक से दो रुपये अधिक ले रहे हैं.

यात्रियों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत की गयी, लेकिन अब तक इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है. यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से खाद्य स्टॉलों की नियमित जांच कराने और निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने पर कार्रवाई की मांग की है.


विज्ञापन
ललित किशोर मिश्र

लेखक के बारे में

By ललित किशोर मिश्र

ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन