कटहलबाड़ी में नेताओं के कार्यक्रम के कारण लगा भीषण जाम : एक घंटे से अधिक परेशान रहे लोग, डीएम एसपी समेत स्कूली वाहन भी फंसे

Updated:
विज्ञापन

जाम में फंसे स्कूली वाहन

भागलपुर के कटहलबाड़ी में नेताओं के कार्यक्रम और गलत पार्किंग के कारण लोगों को एक घंटे से अधिक भीषण जाम का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही।

विज्ञापन

भागलपुर : शहर में मंगलवार दोपहर कटहलबाड़ी के पास नेताओं के कार्यक्रम के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी. तिलकामांझी से मनाली चौक जाने वाली सड़क पर दोपहर करीब एक बजे से भीषण जाम लग गया. जाम के कारण लोगों को आधे घंटे से अधिक समय तक सड़क पर फंसे रहना पड़ा. एक घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा.


फंसे वाहन
फंसे वाहन

बेतरतीब पार्किंग से बिगड़ी स्थिति

बताया गया कि कटहलबाड़ी स्थित एक होटल में नेताओं का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोगों ने सड़क किनारे और आसपास वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा कर दिया. इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और धीरे-धीरे जाम की स्थिति गंभीर होती गयी.

वैकल्पिक रास्ता भी नहीं आया काम

मुख्य मार्ग पर जाम लगने के बाद कई वाहन चालक वैकल्पिक रास्ते से निकलने की कोशिश करने लगे. कुछ वाहन मेडिकल कॉलेज के पास डीआइजी कोठी से मायागंज जाने वाली सड़क की ओर मुड़े. लेकिन यहां भी उन्हें राहत नहीं मिली.

बड़ी खंजरपुर के पास विषहरी पूजा समारोह को लेकर सड़क पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद किया गया था. इससे वैकल्पिक मार्ग से जाने वाले वाहन चालकों को भी आगे रास्ता बंद मिला. कई वाहन वापस मुख्य मार्ग की ओर लौटे, जिससे यातायात का दबाव और बढ़ गया.

डीएम एसपी समेत स्कूली वाहन भी फंसे

जाम के दौरान डीएम और एसपी के वाहन भी कुछ देर तक फंसे रहे. वहीं, सड़क पर बड़ी संख्या में स्कूली वाहन भी जाम में अटक गये. इससे बच्चों को घर पहुंचने में देरी हुई और अभिभावक भी परेशान रहे. करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहने के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही.

ट्रैफिक पुलिस ने संभाली कमान

जाम की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वाहनों को निकालकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया. जाम के कारण तिलकामांझी और मनाली चौक के बीच आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई. राहगीरों और वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से काफी अधिक समय लगा.


विज्ञापन
ऋषव मिश्रा कृष्णा

लेखक के बारे में

By ऋषव मिश्रा कृष्णा

ऋषव मिश्रा कृष्णा प्रिंट माध्यम में पिछले 22 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. फिल्म, शिक्षा और गीत लेखन में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन