विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बंद करने की तिथि 15 दिन तक बढ़ने की संभावना, डीएम की बैठक में हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

बेली ब्रिज

विक्रमशिला सेतु पर स्थायी निर्माण कार्य के कारण 28 अगस्त से वाहनों का परिचालन बंद करने की योजना थी. अब इस तिथि में 15 दिन की देरी होने की संभावना है. जिला प्रशासन और मुख्यालय के अधिकारियों के बीच इस पर चर्चा हुई है.

विज्ञापन

भागलपुर : विक्रमशिला सेतु पर अस्थायी निर्माण कार्य को लेकर वाहनों का परिचालन बंद करने की प्रस्तावित तिथि में बदलाव की संभावना है. जिला प्रशासन और मुख्यालय के अधिकारियों के बीच हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सेतु पर आवागमन बंद करने की तिथि करीब 15 दिन आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई. हालांकि, अभी इस संबंध में अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

गौरतलब है कि तीन मई की रात विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा टूटकर गिर गया था. इसके बाद सेतु पर वाहनों का परिचालन प्रभावित हो गया था. आवागमन बहाल रखने के लिए बेली ब्रिज का निर्माण कराया गया, जिसके माध्यम से फिलहाल वाहनों की आवाजाही जारी है.

28 अगस्त से बंद करने की थी योजना

सेतु पर स्थायी निर्माण और अन्य तकनीकी कार्यों को लेकर 28 अगस्त की रात से वाहनों का परिचालन बंद करने की योजना पर विचार किया जा रहा था. इसी सिलसिले में जिला प्रशासन और मुख्यालय के अधिकारियों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई. बैठक में प्रस्तावित तिथि को करीब 15 दिन आगे बढ़ाने की संभावना पर चर्चा की गयी.

तिथि बढ़ने की स्थिति में भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन करने वाले लोगों को फिलहाल राहत मिल सकती है. हालांकि, अंतिम निर्णय संबंधित विभाग और मुख्यालय स्तर से लिया जायेगा.

एडीएम आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार ने बताया कि पुल पर आवागमन बंद करने की तिथि 15 दिन बढ़ाने को लेकर सिर्फ चर्चा हुई है. अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

यह भी पढ़ें : विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज की जगह अब बनेगा स्टील ब्रिज, 28 अगस्त से महा-ब्लॉक; गंगा में नहीं बनेगा पांटून पुल


विज्ञापन
संजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार झा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन