Bhagalpur. सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, परिवार में कोहराम

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर-बांका जिले के रैनियां गांव निवासी 70 वर्षीय उपासी राउत की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई.

विज्ञापन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट भागलपुर-बांका जिले के रैनियां गांव निवासी 70 वर्षीय उपासी राउत की सड़क हादसे में घायल होने के बाद रविवार देर रात जेएलएनएमसीएच मायागंज, भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. उपासी राउत शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे टोटो से बाजार जा रहे थे. इसी दौरान शंकरपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले बांका के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजनों ने बताया कि उस दिन परिवार में शादी-ब्याह का कार्यक्रम था, जिस कारण अधिकांश सदस्य समारोह में गए हुए थे. हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया. स्थिति गंभीर होने पर शनिवार रात उन्हें भागलपुर रेफर किया गया, जहां जेएलएनएमसीएच (मायागंज अस्पताल) में उनका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान रविवार देर रात उनकी मौत हो गई.मृतक अपने पीछे पत्नी प्रभा देवी, एक पुत्र, एक पुत्री सहित पोता-पोती को छोड़ गए हैं. इधर, मायागंज स्थित बरारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अज्ञात वाहन चालक की पहचान करने की मांग की है.

विज्ञापन
BRAJESH NANDAN MAD

लेखक के बारे में

By BRAJESH NANDAN MAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन