Bhagalpur news करहरिया में पेयजल संकट, कई वार्डों में नहीं मिल रहा पेयजल

Published by :JITENDRA TOMAR
Published at :28 Apr 2026 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news करहरिया में पेयजल संकट, कई वार्डों में नहीं मिल रहा पेयजल

सुलतानगंज करहरिया पंचायत में भीषण गर्मी में पेयजल संकट विकराल रूप लेता जा रहा है.

विज्ञापन

सुलतानगंज करहरिया पंचायत में भीषण गर्मी में पेयजल संकट विकराल रूप लेता जा रहा है. पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड सात के शरीफा गांव में मोटर जलने से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है. महिलाएं और बच्चे दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं. दैनिक जरूरतों के लिए ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वार्ड तीन, छह व 13 में हर घर नल-जल योजना के तहत अतिरिक्त बोरिंग तो करायी गयी, लेकिन चार महीने बीतने के बावजूद मोटर नहीं लगाने से योजना अधर में लटकी है. इन वार्डों के सैकड़ों घर पानी की सुविधा से वंचित हैं. पूर्व मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर बीडीओ को आवेदन देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गयी है. विभागीय अधिकारियों से बात करने पर जल्द मिस्त्री भेजने का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. ग्रामीणों ने शीघ्र जलापूर्ति बहाल की मांग की. फिलहाल भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है और प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग तेज हो गयी है.

तीन दिनों से पेयजल संकट, 200 घर प्रभावित

सुलतानगंज. प्रखंड के करहरिया पंचायत के वार्ड तीन में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है, जिससे करीब 200 घर प्रभावित हो रहे हैं.पानी की किल्लत से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दैनिक जरूरतों के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है.अविलंब मोटर की मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की गयी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समाधान की अपील की है, ताकि पेयजल संकट से राहत मिल सके.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन