ePaper

bhagalpur news. आपदा प्रबंधन समय की आवश्यकता, पीड़ितों का संवेदनशीलता से करें सहयोग

Updated at : 19 Jan 2026 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. आपदा प्रबंधन समय की आवश्यकता, पीड़ितों का संवेदनशीलता से करें सहयोग

टीएमबीयू के एनएसएस स्वयंसेवकों को स्थानीय होटल में आपदा मित्र के तौर पर चल रहे सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कैंप रविवार को संपन्न हो गया

विज्ञापन

टीएमबीयू के एनएसएस स्वयंसेवकों को स्थानीय होटल में आपदा मित्र के तौर पर चल रहे सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कैंप रविवार को संपन्न हो गया. इसमें तीन सौ स्वयंसेवकों ने भाग लिया था. कैंप में सैद्धांतिक व प्रैक्टिकल कर आपदा से बचाव की जानकारी दी गयी. अंतिम दिन परीक्षा आयोजित की गयी. इसमें प्रथम 10 स्वयंसेवक सेविकाओं को अलग से सम्मानित किया गया. उधर, विवि एनएसएस समन्वयक डॉ राहुल कुमार ने बताया कि अंतिम दिन ऑनलाइन के माध्यम से विवि के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने कहा कि आपदा प्रबंधन समय की आवश्यकता है. सभी स्वयंसेवक प्राप्त प्रशिक्षण का आपदा पीड़ितों के लिए संवेदनशीलता से प्रयोग करेंगे. इसका उन्हें पूर्ण विश्वास है. विशेष सत्र में डॉ प्रज्ञा राय ने आपदा प्रबंधन और नैतिकता विषय पर अपना संबोधन किया. समापन समारोह में प्रो अशोक कुमार ठाकुर, डॉ सीता भगत सहित एसडीआरएफ टीम सदस्य आदि मौजूद थे. सामग्री वितरण के मौके पर डॉ श्वेता पाठक, अजीत कुमार, डॉ जैनेंद्र कुमार, डॉ उमेश तिवारी, शैलेश मिश्रा आदि मौजूद थे.

सम्मानित होने वाले स्वयंसेवक

मानित मांगी चौहान, शिवानी कुमारी, संध्या प्रिया, निधि प्रिया, अपराजिता कुमारी, सत्यजीत राज, मंदीप कुमार, अमन कुमार, श्याम कुमार व अंशु कुमार शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन