bhagalpur news. शहर में लगे नीले पाइप से निकला गंदा पानी, 12 हजार घर प्रभावित, बुडको की सप्लाई पर सवाल

शहरी जलापूर्ति योजना के तहत बिछायी गयी पाइपलाइन से हो रही सप्लाइ को लेकर शहर में नयी परेशानी सामने आयी है
शहरी जलापूर्ति योजना के तहत बिछायी गयी पाइपलाइन से हो रही सप्लाइ को लेकर शहर में नयी परेशानी सामने आयी है. शनिवार को वार्ड संख्या 24 और 25 के करीब 12 हजार से अधिक घरों में गंदा पानी आने की शिकायत मिली, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गयी.
मामले को लेकर स्थानीय वार्ड पार्षद गोविंद बनर्जी ने नगर आयुक्त को इसकी जानकारी दी. शिकायत मिलने के बाद नगर आयुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर निगम की जलकल शाखा को जांच कर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया.
जांच में बुडको की पाइपलाइन निकली वजह
नगर निगम की टीम द्वारा जांच किये जाने पर पता चला कि जिस पाइपलाइन से गंदा पानी आ रहा है, वह बुडको द्वारा संचालित है. जलकल शाखा प्रभारी वशिष्ठ नारायण चौधरी के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम को मौके पर भेजा गया था, जहां यह स्थिति सामने आयी.
समन्वय कर समाधान की कोशिश जारी अधिकारियों के अनुसार बुडको के संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. जल्द ही जलापूर्ति व्यवस्था को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि प्रभावित इलाकों के लोगों को राहत मिल सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




