bhagalpur news. अब ””””राम लखन गोप उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय”””” के नाम से जाना जायेगा कन्या मध्य विद्यालय इंगलिश

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. अब ””””राम लखन गोप उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय”””” के नाम से जाना जायेगा कन्या मध्य विद्यालय इंगलिश

बिहार शिक्षा परियोजना, भागलपुर ने एक आधिकारिक आदेश जारी करते हुए सबौर प्रखंड के एक प्रमुख विद्यालय के नामकरण में बदलाव किया है

विज्ञापन

संजीव झा, भागलपुर बिहार शिक्षा परियोजना, भागलपुर ने एक आधिकारिक आदेश जारी करते हुए सबौर प्रखंड के एक प्रमुख विद्यालय के नामकरण में बदलाव किया है. जिले के सबौर अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय इंगलिश का नाम अब बदलकर ””””राम लखन गोप उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय इंगलिश सबौर”””” कर दिया गया है. यह निर्णय जमीन दान देने वाले दाताओं की शर्त और सरकारी प्रावधानों के आधार पर लिया गया है. विद्यालय के लिए जमीन संजय कुमार यादव और रंजय कुमार यादव (पिता-स्व राम लखन गोप, निवासी-इंगलिश) द्वारा दान की गयी थी. दानदाताओं ने विभाग से यह अनुरोध किया था कि विद्यालय का नाम उनके पिता स्व राम लखन गोप के नाम पर रखा जाये. अंचलाधिकारी की जांच रिपोर्ट अंचलाधिकारी, सबौर ने दान दी गयी जमीन का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद सात जनवरी 2025 को अपनी जांच रिपोर्ट उपलब्ध करायी थी. रिपोर्ट के अनुसार, संजय कुमार यादव और रंजय कुमार यादव ने राज्यपाल के नाम से कन्या मध्य विद्यालय के क्रीडा स्थल निर्माण के लिए गिफ्ट डीड (दान पत्र) निष्पादित किया है. नाम परिवर्तन के वैधानिक आधार जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) द्वारा जारी इस आदेश में कई महत्वपूर्ण विभागीय संकल्पों का हवाला दिया गया है. शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के पांच फरवरी, 2018 को जारी पत्र और 31 जनवरी, 2023 को जारी विभागीय संकल्प के प्रावधानों के तहत यह बदलाव किया गया है. उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय को पूर्व में ही उच्च माध्यमिक विद्यालय के रूप में अपग्रेड किया जा चुका है. गत 17 अप्रैल को जारी इस कार्यालय आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, माध्यमिक शिक्षा निदेशक और शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव सहित सभी संबंधित अधिकारियों को सूचनार्थ भेज दी गयी है. साथ ही, एनआइसी भागलपुर को इसे जिला सूचना विज्ञान पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया गया है. इस पहल से स्थानीय स्तर पर शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विकास में जनभागीदारी को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन