Bhagalpur Weather : भागलपुर में आज छाए रहेंगे काले बादल, 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, बारिश के आसार

Updated:
विज्ञापन

मौसम के बदलते मिजाज के बीच बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है.

विज्ञापन

Bhagalpur News

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट :

मौसम के बदलते मिजाज के बीच बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. रिपोर्ट के अनुसार, 05 मई मंगलवार को आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और धूल भरी तेज हवा चलने की संभावना है.

आंधी और बिजली का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को हवा की गति 15 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रह सकती है. इसके साथ ही मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी पूरी संभावना जतायी गयी है. बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.

किसानों के लिए कृषि विशेषज्ञों की सलाह

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों ने इस मौसम को बागवानी के लिए उपयोगी बताया है. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बारिश होती है, तो यह नये बाग लगाने की तैयारी कर रहे किसानों के लिए मिट्टी की नमी बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी. किसानों और बागवानों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं.

नए बागों की तैयारी :

फलदार वृक्षों के नए बाग लगाने के लिए यह सही समय है.

गड्ढों की खुदाई :

अनुशंसित दूरी का पालन करते हुए नए पौधों के लिए गड्ढे खोदकर छोड़ देने चाहिए ताकि मिट्टी का उपचार हो सके.

सतर्कता :

तेज हवा के दौरान खेतों में छिड़काव या अन्य संवेनशील कार्यों को टालने का सुझाव दिया गया है.

विज्ञापन
BRAJESH NANDAN MAD

लेखक के बारे में

By BRAJESH NANDAN MAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन