साइकिल चोरी करने के मामले में लॉज का छात्र गिरफ्तार

साइकिल चोरी करने के मामले में लॉज का छात्र गिरफ्तार
इशाकचक थाना क्षेत्र के लालूचक अंगारी से बीते शुक्रवार को चोरी हुई साइकिल के साथ लॉज में रहने वाले छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शनिवार रात हुई गिरफ्तारी के बाद रविवार को उसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले में इशाकचक के लालूचक अंगारी के रहने वाले प्रेम कुमार की ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. चोरी के बारे में पता लगने पर प्रेम कुमार शनिवार को पहले अपनी साइकिल मांगने के लिए लॉज गये. जहां आरोपित अभय कुमार ने साइकिल नहीं लौटाया और धमकी दी. फिर प्रेम कुमार ने थाना पहुंच इसकी जानकारी दी. इसके बाद इशाकचक पुलिस ने लॉज पहुंच कर चोरी हुई साइकिल को बरामद कर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक अन्य आरोपित फरार हो गया. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मामले में फरार अभियुक्त की तलाश में छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




