bhagalpur news. 14.90 लाख की साइबर ठगी मामले - पुलिस जांच में नवगछिया से कोई कनैक्शन नहीं मिला

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 24 Jan 2026 1:35 AM

विज्ञापन

आर्मी जवान से 14.90 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस जांच में आवेदक का नवगछिया से कोई कनैक्शन नहीं है

विज्ञापन

आर्मी जवान से 14.90 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस जांच में आवेदक का नवगछिया से कोई कनैक्शन नहीं है. ज्ञातव्य हो कि आनलाइन इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग के नाम पर आर्मी जवान गोविंद कुमार के 14.90 लाख रुपये का साइबर ठगी का आवेदन नवगछिया साइबर थाना में दिया था. इस संबंध में साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस जांच के दौरान आवेदक का नवगछिया से कोई कनैक्शन नहीं है. आवेदक आर्मी जवान जलंधर में ड्यूट करता है. उसका घर सासाराम है. घर में वह साइबर ठगी की बात को बताना नहीं चाह रहा था. इसलिए वह दोस्त के माध्यम से नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए आवेदन भेजा गया था. आवेदक को कहा गया कि आवेदन मिलने के तीन दिन तक आप साइबर थाना में पहुंचे, तभी प्राथमिकी दर्ज हो पायेगी. आवेदक ने बताया कि आर्मी का जवान हूं, छुट्टी नहीं मिल रहा है. इसलिए तीन दिन के अंदर नहीं पहुंच पाउगा. उनसे कहा गया कि आप नजदीकी थाना में ही आवेदन दे दिजिए. वह जलंधर में ही साइबर थाना में आवेदन देने के लिए तैयार हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन