bhagalpur news. शाहाबाद में भागवत कथा सुनने उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 25 Mar 2026 1:12 AM

विज्ञापन

चैत नवरात्र पर शाहाबाद स्थित चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है

विज्ञापन

चैत नवरात्र पर शाहाबाद स्थित चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. वृंदावन से पधारी कथा वाचिका प्रियंका किशोरी के प्रवचन को सुनने के लिए स्थानीय ही नहीं, बल्कि दूर-दराज क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं. आयोजन स्थल पर हर दिन भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. आयोजन समिति के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा

प्रखंड के इंग्लिश चिचरौन गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं और कुंवारी कन्याओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कलश यात्रा का शुभारंभ सार्वजनिक हनुमान मंदिर से हुआ, जो अजगैवीनाथ घाट पहुंची. वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने नियमपूर्वक कलश में गंगा जल भरा और नगर भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचीं. पंडितों ने बताया कि चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे. मुखिया प्रतिनिधि ओमदत्त चौधरी ने बताया कि मंदिर जीर्णोद्धार के साथ हनुमान प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. रामनवमी के दिन मूर्ति स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया खुशबू रानी, सरपंच प्रियंका देवी, रितु जायसवाल, ज्योति जयसवाल, अमृता देवी, डॉ निर्मल कुमार, प्रभाकर सिंह, कन्हैया झा,राजेश कुमार मंडल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन