विपक्षी से लाभान्वित होकर पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार पर की कार्रवाई, जगदीशपुर थानाध्यक्ष के विरुद्ध वाद दायर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Apr 2024 11:00 PM

विज्ञापन

जगदीशपुर थानेदार के विरुद्ध नालिसी केस दर्ज

विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कोलानारायणपुर की शीला देवी ने जगदीशपुर थानाध्यक्ष गणेश कुमार सहित अपने विपक्षियों के खिलाफ नालिसीवाद दायर किया है. उनकी ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार मामला जमीनी विवाद का था, जिसको लेकर मामला न्यायालय में चल रहा था. इसके बावजूद थानाध्यक्ष ने विपक्षियों से लाभान्वित होकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की. न सिर्फ उन्हें और उनके परिवार के लोगों को मानसिक प्रताड़ना दी, यहां तक थानाध्यक्ष ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उन्हें और उनके परिवार के लोगों को थाना के हाजत में रखा. उनके घर में मौजूद कागजातों को फेंक दिया. अब वह मजबूर है कि अपनी जमीन को छोड़ दे और आत्महत्या कर ले. दाखिल वाद में घटना 10 अप्रैल 2024 और 18 अप्रैल 2024 की बतायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन