ePaper

bhagalpur news. उर्दू प्राथमिक विद्यालय में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच मारपीट

Updated at : 02 Jun 2025 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. उर्दू प्राथमिक विद्यालय में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच मारपीट

बरारी स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय परिसर से अभिभावकों और शिक्षकों के बीच मारपीट हुई. घटना में एक अभिभावक समेत दो लोगों के घायल हो जाने की सूचना है.

विज्ञापन

भागलपुर

बरारी स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय परिसर से अभिभावकों और शिक्षकों के बीच मारपीट हुई. घटना में एक अभिभावक समेत दो लोगों के घायल हो जाने की सूचना है. इस संदर्भ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल है, जिसमें मारपीट की घटना के बाद लहूलुहान लोगों को देखा जा सकता है. हालांकि, प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. जानकारी मिली कि पूरे राज्य में दो जून से गर्मी की छुट्टी हो जाएगी. छुट्टी से एक दिन पहले रविवार को उर्दू विद्यालय विधिवत रूप से संचालित किया जा रहा था. लंच में कुछ बच्चे स्कूल परिसर से बाहर चले गये. कुछ बच्चों का आरोप है कि स्कूल टाइम शुरू होते ही लौटने पर उनलोगों के साथ प्रधानाध्यापक ने मारपीट की. इसी बात की सूचना स्कूल से बाहर पहुंच गयी और कुछ देर बाद स्थानीय लोग मौके पर आ गये. इस दौरान विवाद की स्थिति हो गयी और शिक्षकों और अभिभावकों के बीच धक्का मुक्की और मारपीट हो गयी. हालांकि, बीच बचाव कर दोनों पक्षों को कुछ स्थानीय लोगों ने ही शांत करवा दिया.

विद्यार्थियों ने कहा, बिना बात की पिटाई करते हैं हेड सर

विद्यालय में पढ़ने वाले चार से पांच विद्यार्थियों का इस घटना के बाद कहना था कि हेड सर उनलोगों की बिना बात की पिटाई करने लगते हैं और अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते हैं. आज भी वे लोग लंच के बाद स्कूल आ रहे थे, तो उनलोगों के साथ हेड सर ने मारपीट की.

एचएम ने कहा – हमे किया जा रहा है प्रताड़ित

प्रभारी प्राचार्य जयनंदन चौधरी ने कहा कि वह लंबे समय से इसी विद्यालय में कार्यरत हैं. कभी कोई आरोप नहीं लगा. मेरी तबीयत ठीक नहीं रहती है, मुझे पैरालिसिस भी हो गया है, लेकिन फिर भी मैं ईमानदारी से बच्चों को पढ़ाता हूं. जितने भी लोग विद्यालय में जुटे थे, एक भी व्यक्ति का बच्चा विद्यालय में नहीं पढ़ता है. मुझे परेशान किया जा रहा है. मैंने पदाधिकारियों को पूरी जानकारी दी है.

सहायक शिक्षिका ने भी लगाए आरोप

विद्यालय की सहायक शिक्षिका बिस्मिल्लाह खातून ने भी प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कहा कि जयनंदन चौधरी बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार करते हैं और उन्हें पीटते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों में डर का माहौल है और पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

डीईओ ने कहा, होगी जांच

डीईओ राजकुमार शर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है. इसकी जांच कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन