बिहारी स्टाइल सेम का चोखा को करें ट्राई, शिवांगी ने शेयर की रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
sem ka chokha

सेम का चोखा (इमेज- इंस्टाग्राम@cookwithshivangi_)

Bihari Style Sem Chokha: आपने आलू का चोखा का स्वाद तो चखा होगा. अगर आप आलू का चोखा के अलावा कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो सेम का चोखा एक अच्छा ऑप्शन है.

विज्ञापन

Bihari Style Sem Chokha: सेम की सब्जी को आपने जरूर बनाया होगा लेकिन क्या आपने कभी सेम का चोखा ट्राई किया है. अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में आप सेम का चोखा बनाने की रेसिपी के बारे में जान सकते हैं. सेम का चोखा एक सिंपल डिश है जिसका लाजवाब स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. अगर आप भी बिहारी स्टाइल सेम का चोखा बनाना चाहते हैं तो कंटेंट क्रिएटर शिवांगी दुबे की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. इस रेसिपी को इंस्टाग्राम अकाउंट @cookwithshivangi_पर शेयर किया गया है. 

सेम का चोखा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सेम- 300 ग्राम
  • टमाटर- 2 मध्यम आकार के
  • सूखी लाल मिर्च- 2–3
  • लहसुन- 5 से 6 कलियां 
  • प्याज- 1 मध्यम, कटा हुआ
  • सरसों का तेल- 2 बड़े चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई 
  • हरी मिर्च- 1 कटी हुई
  • नींबू का रस- स्वादानुसार
  • नमक- स्वादानुसार

सेम का चोखा को कैसे तैयार करें?

  • सेम का चोखा बनाने के लिए आप सेम को प्रेशर कुकर में डाल दें. इसमें थोड़ा पानी डालकर 2 सीटी आने तक पका लें. प्रेशर अपने आप निकलने दें. फिर पानी छानकर सेम को हल्का ठंडा होने दें. 
  • अब आप टमाटर को आग पर रोस्ट कर लें. जब ये रोस्ट हो जाए तब आप इसका छिलका निकाल लें. अब आप सेम की साइड से हार्ड स्ट्रैंड्स हटा दें.
  • सेम और टमाटर को एक बर्तन में लें और मैश कर लें.
  • अब एक पैन को गर्म करें. इसमें तेल डालें और सूखी लाल मिर्च को भूनें. इसे प्लेट में निकाल लें. उसी तेल में आप प्याज और लहसुन को डालकर भूनें. इन सभी चीजों को सेम के मिश्रण में डाल दें. नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया पत्ती और नींबू का रस मिला दें.
  • आप चाहें तो सरसों का तेल भी डाल सकते हैं. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. इस तरीके से आप सेम का चोखा तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन