हर बच्चे को मुंह-जुबानी याद होनी चाहिए ये 7 बातें, मुसीबत के समय बनेंगे उसकी सबसे बड़ी ताकत

7 चीजें जो हर बच्चे को याद होनी चाहिए AI image
Parenting Tips: आज के समय में छोटे बच्चों को सिर्फ पढ़ाना-लिखाना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें कुछ ऐसी जरूरी बातें भी सिखानी चाहिए जो किसी भी मुश्किल समय में उनके काम आ सकें. अगर आपके घर पर भी छोटे बच्चे हैं, तो ये 7 बातें उन्हें जितनी जल्दी हो सके जरूर याद करवा दें.
Parenting Tips: आज के समय में पैरेंट्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने बच्चों की सुरक्षा करना बन गई है. अक्सर जो छोटे बच्चे होते हैं, वे खेल-कूद, मेले या फिर किसी भीड़-भाड़ वाली जगह में इतने ज्यादा खो जाते हैं कि कई बार अपने पैरेंट्स से बिछड़ भी जाते हैं. खासतौर पर किसी मेले में या फिर पूजा पंडालों के पास ऐसा सबसे ज्यादा देखने को मिलता है. अगर आपके घर पर भी छोटे बच्चे हैं और आप उन्हें इस तरह की सिचुएशन में सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो आपको उन्हें जितनी जल्दी हो सके अपने घर और परिवार के बारे में कुछ बेसिक बातें जरूर सिखा देनी चाहिए. जब आप अपने बच्चे को ये बातें सिखा देंगे, तो वह किसी भी परेशानी से आसानी से बाहर निकल सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको 7 ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बच्चे को मुंह-जुबानी याद होनी चाहिए. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

अपना और मम्मी-पापा का पूरा नाम
अक्सर यह देखने को मिलता है कि बच्चे अपने माता-पिता को सिर्फ 'मम्मी' और 'पापा' कहकर ही हर जगह बुलाते हैं. लेकिन अगर कभी आपका बच्चा भीड़ में खो जाए, तो सिर्फ 'पापा' कहने से कोई भी उसकी मदद नहीं कर पाएगा. अगर आप अपने बच्चे को इस तरह की किसी सिचुएशन में सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो अपने बच्चे को अपना पूरा नाम (सरनेम के साथ) और साथ ही अपने मम्मी-पापा का भी असली नाम जरूर याद करवाकर रखना चाहिए.
मम्मी या पापा का फोन नंबर
आज के समय में हर किसी के पास एक स्मार्टफोन तो जरूर ही है. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं, तो आपको उन्हें अपनी मम्मी या पापा में से किसी एक का भी 10 डिजिट वाला मोबाइल नंबर मुंह-जुबानी याद करवा देना चाहिए. अगर आपके बच्चे को नंबर अच्छे से याद रहेगा, तो वह किसी पुलिस वाले, दुकानदार या फिर किसी भरोसेमंद इंसान से फोन मांगकर तुरंत अपने घर पर कॉल कर पाएगा. अपने बच्चे को फोन नंबर याद करवाने के लिए आप नंबर की कोई छोटी सी धुन या ट्यून बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 1 से 3 साल के बच्चे को बर्थडे पर क्या गिफ्ट दें? ये 5 चीजें बनेंगी उसकी सीखने की पहली सीढ़ी
घर का पूरा पता और लैंडमार्क
आपके बच्चे के लिए सिर्फ अपने शहर या फिर इलाके का नाम जानना ही काफी नहीं होता है. उसके लिए अपने हाउस नंबर, गली का नाम और आसपास की किसी मशहूर जगह, जैसे कि कोई बड़ा सा मंदिर, पार्क, मॉल, स्कूल या फिर दुकान के बारे में भी पता होना बहुत जरूरी होता है. इन चीजों को ही हम लैंडमार्क कहते हैं. अगर आपका बच्चा कभी घर का रास्ता भूल जाए, तो इन जानकारियों की मदद से वह सही-सलामत अपने घर आसानी से पहुंच सकेगा.
जरूरी इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर
सुरक्षा के लिहाज से आपके बच्चे को हमारे देश के कुछ सबसे जरूरी इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर हमेशा मुंह-जुबानी याद होने चाहिए. अपने बच्चे को 112 ऑल-इन-वन इमरजेंसी नंबर, 100 पुलिस की मदद के लिए और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर अच्छे से याद करवा कर रखना चाहिए. हालांकि, बच्चे को सिर्फ ये नंबर याद करवा देना ही काफी नहीं होता है, बल्कि उसको यह भी अच्छे से समझाना बहुत जरूरी होता है कि इन नंबरों का इस्तेमाल कब और कैसे करना है. आप अपने बच्चे को यह बात जरूर बताएं कि ये नंबर सिर्फ किसी असली खतरे या मुसीबत के समय मदद बुलाने के लिए होते हैं, इसलिए मजाक, खेल-खेल में या फिर बिना किसी वजह के इन पर कभी भी कॉल नहीं करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: हर मिडिल क्लास पैरेंट को अपने बच्चों को सिखानी चाहिए ये 7 बातें, करोड़ों की जायदाद से भी ज्यादा कीमती हैं ये संस्कार
गुड टच और बैड टच की समझ
अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं, तो आपको उन्हें गुड टच और बैड टच के बीच का फर्क जरूर समझाकर रखना चाहिए. लड़का हो या फिर लड़की, हर बच्चे के पैरेंट को अपने बच्चे को इसकी सीख देनी चाहिए. आप अपने बच्चे को बहुत ही साफ और आसान शब्दों में यह बात जरूर बताएं कि उसके शरीर पर सिर्फ उसका अपना ही हक है. अगर कभी कोई भी इंसान उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश करता है या फिर उसे अनकम्फर्टेबल महसूस कराता है, तो उसे तुरंत बिना डरे और जोर से नो यानी ना कहना चाहिए. इसके साथ ही उसे यह भी सिखाएं कि ऐसी किसी भी बात के होने पर वह बिना घबराए तुरंत अपने मम्मी-पापा को सब कुछ सच-सच बता दे.
भरोसेमंद पड़ोसी या रिश्तेदार की जानकारी
कई बार ऐसा होता है कि किसी इमरजेंसी या फिर जरूरत के समय में मम्मी या फिर पापा का कॉल नहीं लगता है, नेटवर्क में प्रॉब्लम हो या फिर फोन ही स्विच ऑफ हो गया हो. ऐसे किसी भी सिचुएशन में आपके बच्चे को घर के पास रहने वाले किसी अंकल-आंटी या फिर किसी करीबी रिश्तेदार का नाम और उनका फोन नंबर जरूर याद होना चाहिए. जब आपके बच्चे को ये नंबर याद रहते हैं, तो वह मुसीबत के समय उनसे भी मदद ले सकेगा.
याद करवाएं एक सीक्रेट कोड
बच्चे को सुरक्षित रखने का यह एक बहुत ही मजेदार और असरदार तरीका होता है. अगर आप अपने बच्चों को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो अपने परिवार के लिए एक खास सीक्रेट वर्ड यानी कि एक कोड की तरह तय करके रख सकते हैं, जो सिर्फ आपके और आपके परिवार के लोगों को ही पता हो. आप अपने बच्चे को अच्छे से यह बात समझाएं कि अगर कभी कोई भी अनजान इंसान आकर उससे कहे कि आपके पापा का एक्सीडेंट हो गया है या फिर उन्होंने मुझे आपको लेने के लिए भेजा है, तो बच्चे को सबसे पहले उससे वह सीक्रेट कोड पूछना चाहिए. अगर वह अनजान इंसान सही कोड नहीं बता पाता है, तो बच्चे को उसके साथ बिल्कुल भी नहीं जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: क्या आपके बच्चे में भी दिख रही हैं ये 5 आदतें? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना बाद में होगा पछतावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










