1 से 3 साल के बच्चे को बर्थडे पर क्या गिफ्ट दें? ये 5 चीजें बनेंगी उसकी सीखने की पहली सीढ़ी

Updated:
विज्ञापन
अपने बच्चे को खेलते हुए देखती उसकी मां Ai image

अपने बच्चे को खेलते हुए देखती उसकी मां Ai image

Toddler Birthday Gift Ideas: 1 से 3 साल के बच्चे के लिए बर्थडे गिफ्ट चुनना आसान नहीं होता. अगर आप भी इस बार कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो बच्चे के चेहरे पर मुस्कान भी लाए और हर दिन उसे कुछ नया करने के लिए मोटिवेट भी करे, तो इस आर्टिकल में बताए गए ये 5 गिफ्ट आइडियाज आपके बहुत काम आ सकते हैं.

विज्ञापन

Toddler Birthday Gift Ideas: बच्चे का पहला, दूसरा और तीसरा जन्मदिन माता-पिता के अलावा पूरे परिवार के लिए बहुत ही ज्यादा स्पेशल होता है. 1 से लेकर 3 साल की यह उम्र इतनी कमाल की होती है कि बच्चे इस उम्र में हर दिन कुछ नया सीखते हैं, नई आवाजें निकालते हैं और इस पूरी दुनिया को अपनी छोटी-छोटी आंखों से समझने की कोशिश भी करते हैं. इस उम्र में वे जो भी चीजें देखते हैं, सुनते हैं या फिर छूते हैं, उससे उनका दिमाग बहुत ही तेजी से डेवलप होने लगता है. अगर आपके बच्चे का जन्मदिन आ रहा है और उसकी उम्र 1 से 3 साल के बीच है, तो आज का यह आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है. आज हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज बताने जा रहे हैं, जो आपके बच्चे के लिए सिर्फ खेलने और एंटरटेनमेंट का जरिया नहीं बनेंगे, बल्कि ये गिफ्ट्स उन्हें हर दिन कुछ नया सीखने में भी मदद करेंगे. जब आपका बच्चा इन चीजों से खेलेगा, तो उसके सोचने और सीखने की कैपिसिटी भी बेहतर हो जाएगी. तो चलिए, ऐसे ही 5 कमाल के गिफ्ट आइडियाज के बारे में जानते हैं.

toddler birthday gift ideas
toddler birthday gift ideas

गिफ्ट में दें बिल्डिंग ब्लॉक्स और पजल्स

अगर आपके बच्चे की उम्र 1 से 3 साल के बीच है, तो उनके लिए बड़े साइज वाले बिल्डिंग ब्लॉक्स या फिर सिंपल वुड पजल्स सबसे बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज साबित हो सकते हैं. इस उम्र में बच्चों को चीजों को एक के ऊपर एक करके रखना और उन्हें जोड़ना बहुत ही अच्छा लगता है. इन कलरफुल ब्लॉक्स से खेलने पर बच्चों की उंगलियों और हाथों की ग्रिप मजबूत होती है. इसके अलावा, जब वे सही ब्लॉक को सही जगह पर सेट करने की कोशिश करते हैं, तो उनका फोकस बढ़ता है और थिंकिंग कैपिसिटी भी बेहतर होती है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि इन ब्लॉक्स का साइज बड़ा हो, ताकि आपका बच्चा उन्हें गलती से भी अपने मुंह में न डाल सके.

ये भी पढ़ें: हर मिडिल क्लास पैरेंट को अपने बच्चों को सिखानी चाहिए ये 7 बातें, करोड़ों की जायदाद से भी ज्यादा कीमती हैं ये संस्कार

म्यूजिकल और साउंड टॉयज भी हैं फायदेमंद

जो छोटे बच्चे होते हैं, उन्हें अलग-अलग तरह की आवाजें और म्यूजिक बहुत ज्यादा अट्रैक्ट करते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें, तो उन्हें एक छोटा कीबोर्ड, ड्रम या फिर कोई ऐसा खिलौना गिफ्ट कर सकते हैं जिससे अलग-अलग जानवरों की आवाजें आती हैं या फिर कविताएं सुनाई देती हैं. म्यूजिक वाले इस तरह के टॉयज बच्चों की सुनने की कैपिसिटी को बेहतर बनाते हैं और उन्हें जल्दी बोलना सीखने में मदद करते हैं. जब बच्चे किसी बटन को दबाकर आवाज सुनते हैं, तो वे समझने लगते हैं कि इस बटन को दबाने से यह आवाज आती है. यह उनके ब्रेन डेवलपमेंट के लिए बहुत बढ़िया होता है.

बोलने में मदद करेंगी कहानी और तस्वीरों वाली किताबें

अब कुछ लोग कहेंगे कि छोटे बच्चों को तो पढ़ना ही नहीं आता, तो उन्हें किताबें गिफ्ट करने का फायदा क्या है? लेकिन आपका ऐसा सोचना बिल्कुल ही गलत है. 1 से 3 साल के बच्चों के लिए बड़ी और क्लियर तस्वीरों वाली बोर्ड बुक्स सबसे बेहतरीन गिफ्ट हो सकती हैं. इन किताबों में लिखा हुआ कम होता है और रंग-बिरंगी तस्वीरें बहुत ज्यादा होती हैं. जब माता-पिता बच्चों को साथ बिठाकर इन तस्वीरों को दिखाते हैं और कहानियां सुनाते हैं, तो बच्चों की बोलने की कैपिसिटी बढ़ती है और वे नए-नए शब्द सीखते हैं. यह आदत आगे चलकर उन्हें पढ़ाई में भी आगे रखती है.

ये भी पढ़ें: क्या आपके बच्चे में भी दिख रही हैं ये 5 आदतें? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना बाद में होगा पछतावा

फिजिकल डेवलपमेंट में फायदेमंद पुश एंड पुल टॉयज

1 से 3 साल की उम्र में ही बच्चे चलना सीखते हैं या छोटे-छोटे कदमों से आगे बढ़ना शुरू करते हैं. ऐसे में पहियों वाले खिलौने, जिन्हें वे आगे की तरफ धक्का दे सकें या फिर एक रस्सी या केबल से पीछे की तरफ वापस खींच सकें, उनके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं. जैसे लकड़ी की बत्तख या कोई छोटी गाड़ी, जिसे खींचने पर पहिए घूमते हैं. ये खिलौने बच्चों की बॉडी का बैलेंस बनाने में मदद करते हैं. इससे बच्चों के पैर मजबूत होते हैं और वे पूरे घर में घूम-घूमकर मजे से खेलते हैं. फिजिकल डेवलपमेंट के लिए यह एक बहुत ही यूजफुल और मजेदार गिफ्ट है.

शांति से खेलना सिखाते हैं एक्टिविटी क्यूब या शेप सॉर्टर

एक्टिविटी क्यूब एक ऐसा खिलौना होता है, जिसके हर तरफ ही अलग-अलग तरह के गेम्स होते हैं. इसमें मोतियों को तार में घुमाना, घड़ी की सुइयों को हिलाना या फिर शेप्स को उनकी सही जगह पर डालना सबसे कॉमन है. ठीक इसी तरह शेप सॉर्टर में बच्चों को गोल, स्क्वायर या फिर ट्राइएंगल टुकड़ों को पहचानकर उनके जैसे बने हुए छेदों में डालना होता है. आपका यह छोटा सा गिफ्ट बच्चों को कलर्स और शेप्स को पहचानना सिखाता है. इससे उनकी प्रॉब्लम सॉल्व करने की आदत बनती है और वे लंबे समय तक एक जगह बैठकर शांति से खेलना सीखते हैं.

ये भी पढ़ें: बच्चे को स्कूल के लिए तैयार करना होगा अब पहले से आसान, बस अपनाएं ये 5 सिंपल और टाइम सेविंग टिप्स


विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola