bhagalpur news. स्नातक नामांकन : कॉलेजों ने जारी की प्रथम चयन सूची, ऑनलाइन होगा नामांकन

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. स्नातक नामांकन : कॉलेजों ने जारी की प्रथम चयन सूची, ऑनलाइन होगा नामांकन

टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2025-29 सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए टीएमबीयू के काॅलेजाें ने शनिवार काे प्रथम चयन सूची जारी कर दी

विज्ञापन

भागलपुर

टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2025-29 सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए टीएमबीयू के काॅलेजाें ने शनिवार काे प्रथम चयन सूची जारी कर दी. इसी आधार पर चयनित छात्रों का रविवार से ऑनलाइन नामांकन लिया जायेगा.

टीएनबी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो एसएन पांडे ने बताया कि प्रथम चयन सूची कॉलेज के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. चयनित विद्यार्थी ऑनलाइन प्रोविजनल नामांकन ले सकते हैं. उनके शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच के उपरांत ही छात्र-छात्राओं का फाइनल नामांकन होगा. बताया कि जूलॉजी, हिंदी, इतिहास, अर्थशास्त्र व उर्दू में निर्धारित सीट से अधिक आवेदन प्राप्त हुए है. उन विषयों के लिए सीट के आधार पर विद्यार्थियों का नाम रोस्टर के आधार पर तय कर दिया गया है. शेष विषयों में निर्धारित सीट से आवेदन कम आया है.

उधर, मारवाड़ी काॅलेज ने भी शनिवार को कट ऑफ जारी किया है. प्राचार्य प्रो एससी राय ने कहा कि इतिहास, हिंदी, राजनीति विज्ञान, एकाउंट्स, अंग्रेजी, जूलाॅजी, समाजशास्त्र के लिए कट ऑफ जारी किया गया है. जबकि फिजिक्स, उर्दू, अर्थशास्त्र, गणित, बाॅटनी, केमिस्ट्री, मनाेविज्ञान, दर्शनशास्त्र, आइआरपीएम, सांख्यिकी व मैथिली में सभी आवेदकों का चयन किया गया है. नामांकन पांच जून तक लिया जायेगा. इसके लिए भुगतान ऑनलाइन माेड में लिया जायेगा. दूसरी तरफ बीएन काॅलेज ने भी चयन सूची जारी कर दी है. प्रभारी प्राचार्य प्राे अशाेक ठाकुर ने कहा कि नामांकन रविवार से पांच जून तक ऑनलाइन लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन