Bhagalpur, अभिभावकों व शिक्षकों के साझा प्रयास से बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास-अर्जुन

Published by :MANISH KUMAR
Published at :09 May 2026 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur, अभिभावकों व शिक्षकों के साझा प्रयास से बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास-अर्जुन

अभिभावकों व शिक्षकों के साझा प्रयास से बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास-अर्जुन

विज्ञापन

रेशमी मरांडी स्टुडेंट ऑफ द मंथ और सोनी हेम्ब्रम बनी पैरेंट्स ऑफ द मंथ

कहलगांव से रिपोर्ट,

प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ. इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में प्रधान शिक्षक अर्जुन केशरी की अध्यक्षता में हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी थीम पर आयोजित अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों के शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण व अनुशासन पर विस्तृत चर्चा की गई. अभिभावकों ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय के सभी शिक्षक लगातार मेहनत कर रहे हैं. प्रधान शिक्षक ने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों के साझा प्रयास से ही बच्चों का समग्र विकास संभव है. उन्होंने कहा कि बच्चों की अधिगम व विकास की प्रक्रिया में विद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है. शिक्षकों ने बच्चों को नियमित ससमय सुबह का नाश्ता कराकर ही विद्यालयी पोशाक में विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया.शिक्षकों द्वारा पूरे माह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रेशमी मरांडी को स्टुडेंट ऑफ द मंथ और उनकी माता सोनी हेम्ब्रम को पैरेंट्स ऑफ द मंथ घोषित करते हुए सम्मानित किया गया. मौके पर वरीय शिक्षक चित्तरंजन कुमार सिंह, रंजीत कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव सोनी हेम्ब्रम, सदस्य सुलेखा देवी, किरण देवी , बबलू मरांडी, विजय उरांव, हेमलाल टुड्डू, मुन्ना ऋषि सहित अन्य अभिभावक उपस्थित थे.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन