Bhagalpur, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जेएलएनएमसीएच में मौत
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जेएलएनएमसीएच में मौत
विज्ञापन
भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट,
पूर्णिया जिले के रानी पतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलरी निवासी मनोज महलदार (45 वर्ष) की इलाज के दौरान शनिवार रात मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि आठ दिन पहले शनिवार को वह साइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान एक ऑटो ने उन्हें धक्का मार दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए भागलपुर के जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराये थे, जहां उनका इलाज चल रहा था. शनिवार रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. मृतक अपने पीछे पत्नी सुलोचना देवी, दो बेटी और एक बेटा छोड़ गये हैं. इधर, सूचना मिलने पर बरारी कैंप पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










