Bhagalpur News: समानांतर पुल : सुपर स्ट्रक्चर तैयार करने के लिए बरारी की ओर तैयार होने लगा कास्टिंग यार्ड

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 May 2024 1:20 AM

विज्ञापन

समानांतर पुल : सुपर स्ट्रक्चर तैयार करने के लिए बरारी की ओर तैयार होने लगा कास्टिंग यार्ड

विज्ञापन

समानांतर फोरलेन पुल के सुपर स्ट्रक्चर को तैयार करने के लिए बरारी आईटीआई संस्थान की 6 एकड़ जमीन पर कास्टिंग यार्ड बनने लगा है. इसके बनने से पुल के ऊपर रखे जाने वाले स्पैन का निर्माण कराया जायेगा. नवगछिया साइड में सेगमेंट का काम करने के लिए गैंट्री क्रेन लगाने के बाद बरारी में भी यार्ड बनाने का काम चल रहा है. गैंट्री क्रेन का सामान मंगा लिया गया है. बारिश के बाद सुपर स्ट्रक्चर बनाने का काम शुरू किया जायेगा. समानांतर फोरलेन पुल के लिए निर्माण एजेंसी ने नवगछिया साइड में दूसरा यार्ड का काम पूरा करने के बाद तीसरे पर भी काम शुरू करा दिया है. फोरलेन सेतु का काम दोनों छोर से निर्माण एजेंसी कर रही है. हर पिलर की डिजाइन अलग-अलग तैयार की गयी है. जिसपर काम किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन