Bhagalpur News : बरारी पुल घाट पर युवक का शव बरामद, 20 मई को नाव से गंगा में लगायी थी छलांग

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News : बरारी पुल घाट पर युवक का शव बरामद, 20 मई को नाव से गंगा में लगायी थी छलांग

बरारी पुल घाट पर 20 मई को चलती नाव से गंगा नदी में कूदे युवक का शव शनिवार की सुबह बरामद कर लिया गया.

विज्ञापन

भागलपुर से मनोज गुप्ता की रिपोर्ट Bhagalpur News : बरारी पुल घाट पर 20 मई को चलती नाव से गंगा नदी में कूदे युवक का शव शनिवार की सुबह बरामद कर लिया गया. शव सबसे पहले एंबुलेंस बनी नाव के नाविक लाल बहादुर मंडल की नजर में आया. इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष में मौजूद आपदा मित्र अमित कुमार को दी. सूचना मिलते ही आपदा मित्रों ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी. एंबुलेंस नाव से मौके पर पहुंचे आपदा मित्र अमित कुमार ने शव को रस्सी से बांधा और इसकी जानकारी एसडीआरएफ टीम को दी. इसके बाद आपदा मित्र अमित कुमार, तुलसी यादव और सनोज कुमार ने गंगा नदी से रस्सी के सहारे शव को किनारे तक पहुंचाया. बाद में एसडीआरएफ टीम की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया. करीब आधे घंटे बाद बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने 20 मई को नाव से गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के दिन एसडीआरएफ टीम ने काफी देर तक खोजबीन की थी, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका था. शनिवार सुबह शव पानी में ऊपर आ गया. युवक ने लूजर और शर्ट पहन रखी थी तथा शव पूरी तरह फूल चुका था. बताया जा रहा है कि तीन मई की रात विक्रमशिला सेतु पुल के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने के बाद नवगछिया आने-जाने के लिए नाव ही लोगों का मुख्य सहारा बनी हुई है. रोजाना बड़ी संख्या में यात्री नाव के जरिए गंगा पार कर रहे हैं. यात्रियों की सुरक्षा और निगरानी के लिए घाट पर दर्जनों आपदा मित्र, एसडीआरएफ की टीम और जिला प्रशासन के कर्मी लगातार तैनात हैं.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन