लैलख स्टेशन के पास हथियार के साथ जुटे अपराधी, जीआरपी ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन
लैलख स्टेशन के पास हथियार के साथ जुटे अपराधी, जीआरपी ने दबोचा

कहलगांव-भागलपुर रेलखंड के लैलख रेलवे स्टेशन के पास बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे लैलख गिरोह के पांच सदस्यों को जीआरपी ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

भागलपुर. कहलगांव-भागलपुर रेलखंड के लैलख रेलवे स्टेशन के पास बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे लैलख गिरोह के पांच सदस्यों को जीआरपी ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी लूट की योजना को अंजाम देने के लिए एक जगह जमा हुए थे. घटना शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह करीब पांच बजे के बीच की बतायी जा रही है.

भागलपुर जीआरपी थाना अध्यक्ष नसीम अहमद को गुप्त सूचना मिली थी कि लैलख गिरोह के सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और इसके बाद लैलख रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी की गयी. कार्रवाई के दौरान गिरोह के पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया.जीआरपी ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक रिवॉल्वर, कई कारतूस समेत अन्य हथियार बरामद किये हैं. बताया जा रहा है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी कई दिनों से घेराबंदी कर रही थी, लेकिन अपराधी लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे.थाना अध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद जमालपुर से रेल एसपी के भागलपुर पहुंचने की सूचना है.

विज्ञापन
ब्रजेश नंदन माधुर्य

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन