गोराडीह में इंडस्ट्रियल एरिया के लिए ली जायेगी 13.35 एकड़ जमीन, किसी भी परिवार का नहीं होगा विस्थापन

Updated:
विज्ञापन
गोराडीह में इंडस्ट्रियल एरिया के लिए ली जायेगी 13.35 एकड़ जमीन, किसी भी परिवार का नहीं होगा विस्थापन

गोराडीह अंचल अंतर्गत मोहनपुर मौजा में नये औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एरिया) की स्थापना की जायेगी. इसके लिए 13.35 एकड़ ली जायेगी.

विज्ञापन

भागलपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट :

भागलपुर जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में प्रशासन ने एक बड़ी पहल शुरू कर दी है. जिले के गोराडीह अंचल अंतर्गत मोहनपुर मौजा में नये औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एरिया) की स्थापना की जायेगी. इसके लिए 13.35 एकड़ अतिरिक्त भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गयी है और भूअर्जन विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिघोषणा भी जारी कर दी गयी है. विभाग के अनुसार, इस पूरी परियोजना के लिए एक ही बड़े भूखंड का अधिग्रहण किया जाना है.

आपत्ति नहीं मिलने के बाद प्रक्रिया में आयी तेजी

भूअर्जन विभाग के मुताबिक, अधिघोषणा जारी करने से पहले नियमानुसार संबंधित जमीन मालिकों और हितबद्ध व्यक्तियों से आपत्तियां मांगी गयी थीं. तय समयसीमा के भीतर विभाग को कोई भी आपत्ति प्राप्त नहीं हुई, जिसके बाद भूमि अधिग्रहण की इस प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया गया है.

स्थानीय लोगों को राहत, नहीं उजड़ेगा कोई परिवार

इस परियोजना की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसके कारण किसी भी परिवार का विस्थापन नहीं होगा. प्रशासन के इस स्पष्टीकरण से स्थानीय लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली है. इस औद्योगिक क्षेत्र के लिए करीब आधा दर्जन भूधारकों की जमीन ली जायेगी, जिसमें किसी व्यक्ति की न्यूनतम 0.64 एकड़ और अधिकतम 3.64 एकड़ जमीन अधिग्रहण के दायरे में आ रही है. अधिग्रहित की जाने वाली भूमि मुख्य रूप से ”धनहर-2” और ”भीठ” श्रेणी की है. प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि इस इलाके में इंडस्ट्रियल एरिया के विकसित होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के कई नये अवसर पैदा होंगे.

विज्ञापन
संजीव झा

लेखक के बारे में

By संजीव झा

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन