उतरी पहनकर प्रांजल ने किया मतदान, लोगों ने सराहा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Apr 2024 9:55 PM
लालूचक अंगारी निवासी प्रांजल वाजपेयी उतरी पहनकर बूथ पर पहुंचे और मतदान किया.
लालूचक अंगारी निवासी प्रांजल वाजपेयी उतरी पहनकर बूथ पर पहुंचे और मतदान किया. आज प्रांजल के मां के श्राद्ध का दशकर्म था. दशकर्म से समय निकाल कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाकर प्रांजल ने लोकतंत्र के प्रति अगाध आस्था प्रदर्शित करते हुए युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित भी किया. प्रांजल की मां का निधन 10 दिन पहले हुआ है. मतदान केंद्र पर प्रांजल के इस कदम की सराहना की गयी. सामाजिक कार्यकर्ता प्राणिक वाजपेयी ने कहा कि प्रांजल ने मां की मृत्यु का गम सीने में छिपाये रखा और देशभक्ति को प्रदर्शित किया. प्रांजल ने कहा कि मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










