Bhagalpur News: भीखनपुर और इशाकचक में 20 हजार लोग प्यासे, बोरिंग पंप खराब

Published by : SANJIV KUMAR Updated At : 30 May 2025 1:01 AM

विज्ञापन

शहर के भीखनपुर भट्ठा और इशाकचक न्यू डीप बोरिंग से बुधवार शाम से जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

शहर के भीखनपुर भट्ठा और इशाकचक न्यू डीप बोरिंग से बुधवार शाम से जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी है. दोनों ही डीप बोरिंग के मोटर पंप खराब हो जाने से वार्ड 34 के भीखनपुर और इशाकचक मोहल्लों में पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. अनुमान है कि करीब 20 हजार की आबादी पेयजल सुविधा से वंचित हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

जलकल विभाग की टीम ने इशाकचक बोरिंग के मोटर पंप को बोरवेल से निकाल कर मरम्मत के लिए मिस्त्री के पास भेज दिया है. वहीं, भीखनपुर भट्ठा के डीप बोरिंग की तकनीकी समस्या को ठीक करने के लिए जलकल की तकनीकी टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंचेगी. यह समस्या जल्द दूर न होने पर इलाके में पानी का संकट और गहरा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन