भागलपुर की बेटी सबा खातून नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए देहरादून रवाना

Author Atul Kumar
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर की बेटी सबा खातून नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए देहरादून रवाना

बिहार के भागलपुर की होनहार कराटे खिलाड़ी सबा खातून राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराने के लिए सोमवार को देहरादून के लिए रवाना हो गयी

विज्ञापन

भागलपुर से आरफीन जुबैर की खबर

बिहार के भागलपुर की होनहार कराटे खिलाड़ी सबा खातून राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराने के लिए सोमवार को देहरादून के लिए रवाना हो गयी. सबा अपने चीफ कोच मो मसीउल ओला और बिहार कोच सेन्सेई रुद्राणी रानी के मार्गदर्शन एवं बेहतरीन ट्रेनिंग के बदौलत उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित होने वाली देश की सबसे बड़ी कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही हैं.

जिला कराटे संघ के अध्यक्ष मो मसीउल ओला, महासचिव मनीष कुमार शर्मा व कोषाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बालिका ने जिला स्तरीय व राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त कर नेशनल चैंपियनशिप में अपनी जगह बनायी है. सबा खातून जो कि भागलपुर एकेडमी ऑफ कराटे एंड जूडो क्लब की खिलाड़ी हैं. वह स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी. देहरादून में 3 से 7 जून तक चलने वाले 5th कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन नेशनल सब जूनियर, कैडेट और जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप के मैदान में उतरेंगी. सबा नेशनल स्तर पर सब जूनियर 12 किलोभार वर्ग में चुनौती पेश करेगी. उधर, सभी पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों ने सबा खातून को नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने और देश भर में जिले व राज्य का नाम रोशन करने के लिए शुभकामना दी है.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन