Bhagalpur news प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

Updated at : 19 Apr 2025 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

पीरपैंती जगन्नाथ कन्या मध्य विद्यालय बाराहाट, ईशीपुर में भारत स्काउट और गाइड प्रथम सोपान का पांच दिवसीय प्रशिक्षण स्काउट जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद के नेतृत्व में शुरू हुआ.

विज्ञापन

पीरपैंती जगन्नाथ कन्या मध्य विद्यालय बाराहाट, ईशीपुर में भारत स्काउट और गाइड प्रथम सोपान का पांच दिवसीय प्रशिक्षण स्काउट जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद के नेतृत्व में शुरू हुआ. प्रशिक्षण के तीसरे दिन बीइओ बालदेव ठाकुर ने कैंप का निरीक्षण किया और स्काउट गाइड के बच्चों ने स्वच्छता को लेकर डस्टबिन बनाये, पौधरोपण को लेकर स्लोगन, एकल पॉलीथिन इस्तेमाल नहीं करने को लेकर, पानी बचाओ अभियान, आंतरिक सेवा, पशु पक्षियों को दाना पानी को लेकर किया जागरूकता अभियान साथ ही साथ बैज, बैनर और रिपोर्ट कार्ड .बनाया. प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को बीइओ ने मेडल देकर किया सम्मानित किया. प्रशिक्षक मुकेश आजाद ने कहा व्यायाम, परेड की जानकारी, रस्सी से गांठे, प्राथमिक चिकित्सा, गजट, योग और रंग बिरंगी तालियां की जानकारी तीसरे दिन तक दी गयी.बीईओ ने कहा स्काउट ऐसी संस्था से बच्चों में अनुशासन, नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाता है. प्रत्येक विद्यालय में स्काउट गाइड होना जरूरी है. मौके पर गौतम कुमार यादव, सीता देवी, सरिता कुमारी और माधुरी कुमारी अपने बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया.

सत्संग में उमड़ी भीड़

पीरपैंती प्रखंड क्षेत्र के सलेमपुर पंचायत के गंगा घाट किनारे हो रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय सत्संग के समापन पर शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सत्संग मंच से उपस्थित लोगों को संबोधित किया. मंच पर उपस्थित जन सुराज पार्टी के राज्य कोर कमेटी सदस्य सह सलेमपुर मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम दास ने मंच से बाबा असंगदेव जी को अगले वर्ष फिर सलेमपुर पंचायत में सत्संग करने की अपील की. मौके पर अशोक यादव, सरिता देवी, संजय यादव, सुनील यादव, पवन यादव, अरुण यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे. राष्ट्रीय संत असंगदेव जी ने पत्रकारों से बात करते समय बताया कि मानव का धर्म, प्रेम धर्म , क्षमा धर्म, संतोष धर्म, दया धर्म, मानव को सभी गुणों का धर्म करना चाहिए, तभी वह सुखी हो सकता है. इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही.

राहगीर परेशान, खतरनाक हुआ एनएच पुल

पीरपैंती गंगा बटेश्वर पंप नहर योजना से निर्मित पुल ईशीपुर के पास खतरनाक बनता जा रहा है. पास में ही इलाके का काफी पुराना हटिया लगता है. स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि जैसे-तैसे पुल बना दिया गया है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है. लोगों का कहना है कि पुल सड़क से तकरीबन एक फीट नीचे है. इसको लेबल में लाने के लिए मिट्टी का ढेर दे दिया गया है.थोडा़ पानी आने से काफी खराब स्थिति हो जा रही है. यह पुल पीरपैंती-गोड्डा एनएच-133 के किनारे पूर्व और पश्चिम दिशा में बनाया गया है. पुल के पास जो निर्माण कंपनी ने नाला बनाया है, उसे जोड़ा नहीं है.पानी का तेज बहाव सड़क पर हो रहा है. कीचड़ और फिसलन बढ़ गयी है. कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं. लोगों ने कहा कि एनएच होने से दिन-रात वाहनों की आवाजाही होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन