भागलपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर फिलिस्तीन का झंडा लहराने के मामले में चार गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Edited by Rani Thakur
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर जंक्शन पर फिलिस्तीन का झंडा लहराता युवक

Bihar News: बिहार के भागलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर शुक्रवार को फिलिस्तीन झंडा दिखाने के मामले में एक विशेष वर्ग समुदाय के 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह गिरफ्तारी रविवार की देर रात जीआरपी, आरपीएफ और हबीबपुर थाने की टीम ने किया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के भागलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर शुक्रवार को फिलिस्तीन झंडा दिखाने के मामले में एक विशेष वर्ग समुदाय के 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह गिरफ्तारी रविवार की देर रात जीआरपी, आरपीएफ और हबीबपुर थाने की टीम ने किया है.

जीआरपी थाना में दर्ज हुआ था मामला

रात 2:00 बजे के लगभग इन चारों युवकों को गिरफ्तार किया गया है. बता दें की इस मामले में शनिवार को स्टेशन अधीक्षक विनय प्रकाश के आवेदन पर जीआरपी थाना में मामला दर्ज किया गया था. इसको लेकर जमालपुर से जीआरपी के एसपी भागलपुर जांच के लिए आए थे. बता दें कि बिहार के भागलपुर जंक्शन का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में एक युवक फिलिस्तीन का झंडा लहराता दिख रहा है. हाथ में झंडा लेकर यह युवक फिलिस्तीन जिंदाबाद और इजराइल मुर्दाबाद का नारा लगा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कुछ और युवकों के हाथों मे थे झंडे

हालांकि, इस शख्स के साथ कुछ और युवक प्लेटफॉर्म पर मौजूद दिख रहे हैं जो इसके साथ मिलकर नारे लगा रहे हैं. विवादित झंडे कुछ और युवकों के हाथों में दिख रहे हैं. हाथ में फिलिस्तीन का झंडा लिए युवक पार्सल वाले सामानों पर चढ़कर उसे लहराता दिख रहा है. भागलपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर सुनियोजित तरीके से यह सब होता रहा लेकिन जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के कर्मियों की नजर इस पर नहीं पड़ी.

इसे भी पढ़ें: बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को मिलेगा नया आयाम, इस तरह सुरक्षित होंगे दुर्लभ ग्रंथ

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन