एसडीओ के आदेश के बाद बदला गया भागलपुर-कहलगांव के बीच भारी वाहनों का रूट

सांकेतिक फोटो
Bihar News: कहलगांव बाजार में एनएच-80 सड़क निर्माण कार्य की वजह से मिर्जाचौकी से भागलपुर की तरफ आवागमन करने वाले भारी वाहनों के रूट में परिवर्तन किया गया है. इसके लिए एसडीओ ने एक आदेश जारी किया है.
Bihar News: कहलगांव बाजार में एनएच-80 सड़क निर्माण कार्य की वजह से मिर्जाचौकी से भागलपुर की तरफ आवागमन करने वाले भारी वाहनों के रूट में परिवर्तन किया गया है. इसके लिए एसडीओ ने एक आदेश जारी किया है. इस आदेश के अनुसार 27 जून (कल) से अगले आदेश तक सभी भारी लोडेड वाहनों, ट्रकों व हाइवा आदि को मिर्जाचौकी से पीरपैंती, बाराहाट, ललमटिया, केंचुआ चौक, हनवारा, सन्हौला, घोघा गोल सड़क होते हुए भागलपुर भेज दिया जाएगा.
नो एंट्री से मुक्त रहेंगे जरूरी वाहन
वहीं दूसरी ओर पीरपैंती से भागलपुर जाने वाले खाली भारी वाहनों को निर्माणाधीन फोरलेन सड़क से गुजरना होगा. जबकि छोटे वाहनों के लिए एनएच-80 अनादीपुर रेलवे ओवरब्रिज, उल्टापुल, श्यामपुर, मुरकटिया चौक, सत्कार चौक, गंगा पंप नहर सड़क, गोशाला रेलवे अंडरपास होते हुए भागलपुर जाना होगा. भागलपुर से पीरपैंती आने वाले छोटे वाहनों की भी आवाजाही इसी रूट से होगी. इसके अलावा जरूरी सेवाओं में लगे वाहनों को नो एंट्री से मुक्त रखा गया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
थानाध्यक्षों को आदेश जारी
बता दें कि एसडीओ ने कहलगांव, शिवनारायणपुर व एनटीपीसी के थानाध्यक्षों को आदेश जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि एनएच-80 अनादीपुर रेलवे ओवरब्रिज, गंगा पंप नहर, मुरकटिया चौक व शिवनारायणपुर के पास पुलिस बल तैनात किए जाएं, ताकि रूट परिवर्तन के दौरान वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े.
इसे भी पढ़ें: Bihar News: रोहतास वालों के लिए खुशखबरी, 22.60 करोड़ की लागत से बनेंगी पहाड़ी गांवों की सड़कें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




