मांगें नहीं मानी गयी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे सफाईकर्मी, नगर निगम को चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर नगर निगम के दैनिक सफाई कर्मचारियों ने संघ के अध्यक्ष लड्डू हरि की अध्यक्षता में बैठक की और इसके बाद एक शिष्टमंडल नगर आयुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा.’

विज्ञापन

भागलपुर से ब्रजेश माधुर्य की रिपोर्ट

भागलपुर नगर निगम के दैनिक सफाई कर्मचारियों ने संघ के अध्यक्ष लड्डू हरि की अध्यक्षता में बैठक की और इसके बाद एक शिष्टमंडल नगर आयुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा. वहीं, मांगों पर नगर आयुक्त से संतोषजनक आश्वासन मिला. दैनिक सफाई कर्मियों ने पांच बिंदुओं पर मांग रखी, जिसमें कर्मचारियों को 503 रुपये का भुगतान हो रहा है, जबकि 660 रुपये भुगतान होनी चाहिए.

विज्ञापन

बोनस, ईपीएफ और बकाया भुगतान की मांग

दोनों सफाई एजेंसी द्वारा पूर्व समझौते के अनुरूप लंबित बोनस का भुगतान किया जाये. इपीएफ में काटी गयी राशि का लेखा-जोखा पारदर्शी हो और एजेंसी के बजाय नगर निगम के खाते से इसका संचालन किया जाये. पूर्व के अप्रैल 2025 से 2026 तक के बकाया अंतर राशि का भुगतान कर्मियों को शीघ्र कराया जाये.

मांगें पूरी नहीं हुईं तो हड़ताल की दी चेतावनी

सफाई कर्मियों ने पटना की तर्ज पर 15 से 20 वर्षों से कार्यरत दैनिक कर्मचारियों को स्थायी करने की भी मांग उठाई. इन सभी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि यदि उनकी मांगों की पूर्ति नहीं की जाती है तो वे बाध्य होकर औजारबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. कर्मचारियों ने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी जवाबदेही निगम प्रशासन और दोनों सफाई एजेंसियों की होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन