चार्जिंग स्टेशन के लिए भागलपुर के इस बस डिपो में बनेगा पीएसएस, एक साथ 10 गाड़िया होंगी चार्ज

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar News: पीएम इलेक्ट्रिक बस योजना के तहत बिहार के भागलपुर शहर में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं. इस कड़ी में तिलकामांझी बस स्टैंड परिसर में 2200 किलोवाट क्षमता का डेडीकेटेड विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar news: पीएम इलेक्ट्रिक बस योजना के तहत बिहार के भागलपुर शहर में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं. इस कड़ी में तिलकामांझी बस स्टैंड परिसर में 2200 किलोवाट क्षमता का डेडीकेटेड विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जाएगा.

विज्ञापन

जल्द शुरू होगा निर्माण

मिली जानकारी के अनुसार इसकी टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अगले एक से दो महीने में वर्क आर्डर जारी होने की संभावना है. इसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. इस प्रोजेक्ट पर कुल 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके तहत  नौलखा कोठी स्थित मेडिकल कॉलेज फीडर से तिलकामांझी बस स्टैंड परिसर तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी 11 केवी की अंडरग्राउंड लाइन बिछाई जाएगी.

डेडीकेटेड फीडर का होगा निर्माण

विशेष रूप से यह लाइन बस चार्जिंग स्टेशन के लिए उपयोग की जाएगी. बस स्टैंड परिसर में टेस्टिंग ट्रैक के पास 340 वर्ग मीटर में डेडीकेटेड पावर सब स्टेशन बनाया जाएगा. उम्मीद है कि अक्टूबर से तार बिछाने का काम शुरू हो जाएगा. जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज से बस स्टैंड तक 11 केवी अंडरग्राउंड तार बिछाने का काम किया जाएगा. उसके बाद डेडीकेटेड फीडर का निर्माण किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

स्थापित होगा चार्जिंग स्टेशन

पीएम इलेक्ट्रिक बस योजना के तहत सब स्टेशन बनने के बाद चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा. यहां एक साथ 10 गाड़ियां चार्ज हो सकेंगी. इस योजना के तहत परिवहन निगम को 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, जिसमें 25 बसें 9 मीटर और 25 बसें 12 मीटर लंबी होंगी. मंत्रालय की तरफ से इस योजना के लिए 62 करोड़ रुपये सिविल वर्क और 74 करोड़ रुपये बसों की खरीद पर खर्च करने की उम्मीद जताई गई है.

इसे भी पढ़ें: आज से भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में एंट्री पर लगा शुल्क, इन लोगों को मिलेगा फ्री प्रवेश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन