bhagalpur news. सीबीएसई दसवीं की परीक्षा शुरू, गणित के कठिन सवाल ने किया परेशान
जिले के नाै परीक्षा केंद्राें पर सीबीएसई बाेर्ड दसवीं की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गयी
जिले के नाै परीक्षा केंद्राें पर सीबीएसई बाेर्ड दसवीं की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गयी. पहले दिन गणित विषय की परीक्षा थी. गणित से पूछे गये कठिन सवाल से परीक्षार्थी परेशान रहे. जिले के 40 विद्यालयों के करीब 5200 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर सुमंत कुमार ने कहा कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त रही. किसी केंद्रों से गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है. कहा कि अभिभावकों से अपील की है कि केंद्रों के बाहर यहां-वहां खड़े नहीं रहे. साथ ही गाड़ी सड़क पर नहीं लगाये. अभिभावकों से अनुरोध कहा कि बच्चों को केंद्रों पर पहुंचाकर वापस घर चले जाये, ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो. बताया कि बुधवार को 12वीं की परीक्षा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए