BREAKING UPDATE: नवगछिया के राघोपुर में कटाव निरोधी कार्य के दौरान मजदूरों से भरी नाव डूबी, मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

नाव पलटने के बाद तैर कर बाहर निकलते लोग

राघोपुर में बाढ़ के बचाव कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है. मजदूरों से भरी नाव गंगा में डूब गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. SDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी है.

विज्ञापन

नवगछिया: नवगछिया के राघोपुर में कटाव स्थल पर कटाव निरोधी कार्य के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है. फ्लड फाइटिंग कार्य में लगे मजदूरों से भरी नाव अचानक गंगा में डूब गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि नाव पर करीब 20 से 25 लोग सवार थे. हादसे के बाद SDRF की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है. वहीं, कुछ लोगों के अब तक लापता होने की सूचना है. प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं और लापता लोगों की तलाश के लिए गंगा में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी है. लापता लोगों की संख्या और हादसे की पूरी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन