bhagalpur news. मैथिली शोध छात्र परिषद का पुनर्गठन, डॉ अमिताभ बने संरक्षक

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मैथिली विभाग में मंगलवार को मैथिली शोध छात्र परिषद के पुनर्गठन को लेकर एक बैठक हुई

विज्ञापन

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मैथिली विभाग में मंगलवार को मैथिली शोध छात्र परिषद के पुनर्गठन को लेकर एक बैठक हुई. इसमें वर्ष 2010 में स्थापित मैथिली शोध छात्र परिषद को नये स्वरूप में सक्रिय रूप से संचालित करने के लिए नयी कार्यकारिणी के गठन पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. परिषद के संरक्षक के रूप में डॉ अमिताभ चक्रवर्ती को मनोनीत किया गया.

नयी कार्यकारिणी में डॉ पंकज कुमार को अध्यक्ष, डॉ श्वेता भारती व डॉ विनोद कुमार मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है. नेहा झा (जेआरएफ) को सचिव और नित्यानंद मिश्र (नेट) व नीतीश कुमार मिश्रा (जेआरएफ) को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. दीपक कुमार (जेआरएफ) को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रोशन कुमार सिंह, अर्चना कुमारी, ईशा झा, विकास कुमार कानू, बबीता कुमारी, सुनील कुमार पासवान, अन्नु रंजन, मेधा कुमारी, पुष्कर कुमार, वाल्मीकि कुमार व अभिनंदिनी कुमारी को शामिल किया गया है. बैठक में मैथिली विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ पंकज कुमार, डॉ श्वेता भारती, डॉ विनोद कुमार मंडल व विभाग के सहायक डॉ प्रदीप राय सहित अन्य शोध छात्र उपस्थित थे. बैठक में परिषद को शैक्षणिक व शोध गतिविधियों के माध्यम से अधिक सक्रिय बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन