bhagalpur news. स्कूल प्रशासन बच्चों को नहीं करा रहे शैक्षणिक परिभ्रमण
Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

जिले के मध्य विद्यालयों, हाई स्कूल व प्लस टू विद्यालयों को बिहार दर्शन योजना एवं परिभ्रमण योजना के अंतर्गत राशि आवंटित कर दी गयी है
विज्ञापन
जिले के मध्य विद्यालयों, हाई स्कूल व प्लस टू विद्यालयों को बिहार दर्शन योजना एवं परिभ्रमण योजना के अंतर्गत राशि आवंटित कर दी गयी है. दूसरी तरफ अधिकतर विद्यालयों में मिली राशि का क्रियान्वयन नहीं हुआ है. विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार 378 मध्य विद्यालयों के लिए 75 लाख 60 हजार रुपये व 80 हाई स्कूल और प्लस टू विद्यालयों के लिए 16 लाख रुपये की अनुमति दी गयी है, ताकि छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों की जानकारी प्राप्त कर सकें. उधर, जिला योजना शाखा के अनुसार केवल छह माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं एक मध्य विद्यालय द्वारा ही बच्चों को परिभ्रमण कराने की रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध करायी गयी है.
मामले में डीपीओ योजना एवं लेखा ने सभी प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर कहा कि 28 फरवरी तक अनिवार्य रूप से छात्रों को परिभ्रमण कराना सुनिश्चित करे. उसकी विस्तृत रिपोर्ट व व्यय से संबंधित बिल विभाग में जमा कराये. डीपीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर बच्चों को परिभ्रमण करने के लिए नहीं ले जाया जाता है, तो अमुख विद्यालय से राशि वापस ली जायेगी. साथ ही संबंधित प्रधानाध्यापकों पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










