Bihar की बेटी बॉलीवुड में जमा रही सिक्का, नवरात्र के बाद बड़े पर्दे पर दिखाएगी जलवा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Oct 2024 9:06 PM
Bihar: अब तक छोटे पर्दे व छोटी फिल्म के माध्यम दमदार उपस्थित दर्ज कराने वाली सुष्मिता सहेला अब बड़े पर्दे पर चमक बिखेरने जा रही है. 18 अक्तूबर को उसकी पहली फीचर फिल्म नवरस कथा कोलाज रिलीज हो रही है.
Bihar, दीपक राव, भागलपुर. भागलपुर की एक और बेटी सुष्मिता सहेला बॉलीवुड में सिक्का जमाने में जुटी है. अब तक छोटे पर्दे व छोटी फिल्म के माध्यम दमदार उपस्थित दर्ज कराने वाली सुष्मिता अब बड़े पर्दे पर चमक बिखेरने जा रही है. 18 अक्तूबर को उसकी पहली फीचर फिल्म नवरस कथा कोलाज रिलीज हो रही है. फिल्म में सुष्मिता लीड भूमिका में है.
सुष्मिता सहेला ने प्रभात खबर से बातचीत में बताया कि नवरस कथा कोलाज के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर चोट किया गया है. कुरीतियों के उन्मूलन पर भी जोर दिया गया है. खासकर फिल्म के जरिये लोगों को घरेलू हिंसा, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, तलाक और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

रिलीज से पहले ही फिल्म को 58 नेशनल व इंटरनेशनल अवार्ड
सुष्मिता ने बताया कि फिल्म जीवन के सभी नौ रस पर आधारित है. दर्शक शृंगार, करुण, रौद्र , हास्य आदि रस का आनंद उठाएंगे. वह हीरो की गर्लफ्रेंड की भूमिका में है, जो नौ शेड में है. लीड हीरो प्रवीण हींगोनिया हैं, जो फिल्म के डायरेक्टर व राइटर भी हैं. फिल्म की शूटिंग मुंबई, शिमला व कश्मीर में हुई है. फिल्म रिलीज से पहले ही 58 नेशनल व इंटरनेशनल अवार्ड अपनी झोली में डाल चुकी है. राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, हिमाचल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड मिल चुका है. फिल्म की टीम प्रसार के मकसद देश का भ्रमण कर रही है.

इन कलाकारों ने की मंजी हुई भूमिका
सुष्मिता ने बताया कि फिल्म में शाजी चौधरी, शिवा चड्डा, दयानंद शेट्टी, रेवती पिल्लई, सुनीता राजवर, महेश शर्मा, प्राची सिन्हा, अमरदीप झा और उनकी बेटी श्रेया, जय शंकर त्रिपाठी, ईशान शंकर, स्वर हिंगोनिया आदि ने अभिनय किया है. स्वर ध्रुपद प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म के निर्माता एसकेएच पटेल और प्रवीण हिंगोनिया हैं, जबकि सह-निर्माता अभिषेक मिश्रा हैं.
सुष्मिता को जानिए
सुरखीकल निवासी सबौर हाइ स्कूल से अवकाश प्राप्त प्राचार्य सार्जन कुमार व गुड्डी रानी की बेटी सुष्मिता सहेला ने माउंट कार्मेल भागलपुर से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की. फिर निफ्ट में ऑल इंडिया में 108वां रैंक पाया. बेंगलुरु से निफ्ट की पढ़ाई पूरी कर मुंबई में फैशन डिजाइनर बनी. इसी दौरान एक्टिंग में भाग्य आजमाने लगी. पहली शॉर्ट फिल्म ”दो तरफा” बनायी. फिर सोनी टीवी पर ”मेरे साई” सीरियल में गौरी की भूमिका में लीड रोल में रही. सोनी टीवी पर ही चर्चित शो कथा अनकही से माध्यम से अपनी अभिनय कला का लोहा मनवाया.
इसे भी पढ़ें: Bihar Teacher Transfer: सिर्फ इन शिक्षकों को ट्रांसफर-पोस्टिंग में मिलेगी वरीयता, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
बिहार को मिलने वाला है एक और टाइगर रिजर्व और जू, पटना, गया, व मुजफ्फरपुर के लिए भी स्पेशल प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










