भागलपुर में हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग को लेकर गूंजा हनुमान चालीसा पाठ

Updated:
विज्ञापन
भागलपुर में हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग को लेकर गूंजा हनुमान चालीसा पाठ

Bhagalpur News : भागलपुर में उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना की मांग अब धार्मिक आस्था के साथ भी जुड़ती दिख रही है. संघर्ष समिति की ओर से आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर भागलपुर में हाईकोर्ट खंडपीठ स्थापना की कामना की.

विज्ञापन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट :

भागलपुर में उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन उच्च न्यायालय खंडपीठ भागलपुर स्थापना हेतु संघर्ष समिति की ओर से किया गया, जिसमें अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया.

हनुमान जी से की गयी खंडपीठ स्थापना की प्रार्थना

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और भागलपुर में उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापित होने की प्रार्थना की. संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि भागलपुर और आसपास के जिलों के लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. ऐसे में भागलपुर में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण और पुरानी मांग है.

अधिवक्ता और समाजसेवी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अधिवक्ता मुकेश कुमार ठाकुर, संजय घोष, संजय मंडल के अलावा समाजसेवी समीर सिन्हा, कमलेश पांडे और बंटी कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच हनुमान चालीसा का वितरण किया गया और प्रसाद भी बांटा गया.

लंबे समय से चल रही है मांग

संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि भागलपुर में उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना की मांग वर्षों से उठती रही है. उनका कहना है कि इससे सीमांचल और अंग क्षेत्र के लोगों को न्यायिक सुविधा आसानी से मिल सकेगी.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन