वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, मतदान को निकले महज आधे लोग

Updated at : 26 Apr 2024 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, मतदान को निकले महज आधे लोग

वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, मतदान को निकले महज आधे लोग

विज्ञापन

– हीटवेव का कहर जारी, लू लगने के डर से लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे

वरीय संवाददाता, भागलपुर

हीटवेव का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा. गर्म पछिया हवा चलने से इस वर्ष पहली बार दोपहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया. हालांकि सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 42 प्रतिशत रहने से न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 21 डिग्री रहा. 6.2 किमी/घंटा की गति से दिनभर गर्म पछिया हवा चलने से शहर की सड़कें सूनी रही. जबकि शुक्रवार को लोकसभा चुनाव का मतदान भी था. चुनाव का सार्वजनिक अवकाश व लू लगने के डर से लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे. मतदान की शुरुआत सुबह सात बजे हुई. नौ बजे तक महज नौ प्रतिशत मतदान हो पाया. सुबह 10 बजे से आसमान से अंगारे बरसने लगे. सुबह 11 बजे तक मतदान बढ़कर 19.30% तक पहुंचा. दोपहर एक बजे तक मतदान का प्रतिशत 30.29 प्रतिशत तक पहुंचा. दोपहर दो से तीन बजे के बीच तापमान सर्वाधिक 41 डिग्री तक पहुंच गया. इस दौरान दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान का प्रतिशत बढ़कर 39.49% तक पहुंच पाया. तीन बजे से छह बजे के बीच सूरज की तपिश में कमी आने लगी. इस अवधि में छह बजे तक भागलपुर लाेकसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत हांफते हुए 50 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर पाया.

एक मई तक तापमान में वृद्धि जारी रहेगी : 27 अप्रैल से एक मई के बीच भागलपुर में तापमान में वृद्धि बनी रहेगी, वहीं आसमान साफ रहेगा. अभी बारिश की संभावना नहीं है. इस दौरान पश्चिमी हवा चलती रहेगी. हवा की औसत गति 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने कहा कि किसान सब्जियों में आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन