दिनभर छाये रहे बादल, तापमान कम होने से गर्मी से राहत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Apr 2024 9:30 PM

विज्ञापन

दिनभर छाये रहे बादल, तापमान कम होने से गर्मी से राहत

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले के आसमान में दिनभर बादल छाये रहे. सुबह से लेकर शाम तक धूप नहीं निकली. इससे तापमान कम होकर 36 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं सुबह के समय न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा महज 32% रहा. 7.5 किमी प्रतिघंटा की गति से शुष्क पछिया हवा चलती रही. 23 से 27 अप्रैल के बीच भागलपुर में तापमान में वृद्धि बनी रह सकती है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा. अभी बारिश की संभावना नहीं है. पश्चिमी हवा चलती रहेगी. हवा की औसत गति 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि किसान तेज हवा में किसी भी प्रकार का छिड़काव न करें. पशुओं को छाया में रखें और पानी पिलाते रहें. अभी मूंग या उरद की बुआई भी कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन