शिफ्ट होने के मात्र 3 घंटे बाद मौत, भागलपुर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा का हॉस्टल में मिला शव

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Mar 2026 4:29 PM

विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस

NEET Student Death: बिहार के भागलपुर में नीट (NEET) की तैयारी कर रही एक छात्रा की नए हॉस्टल में शिफ्ट होने के महज 3 घंटे बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. अररिया की रहने वाली इस छात्रा का शव खंजरपुर स्थित हॉस्टल के कमरे में मिला है. पुलिस व्हाट्सएप चैट और फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं की जांच कर रही है.

विज्ञापन

NEET Student Death: बिहार के भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर स्थित एक निजी हॉस्टल में नीट (NEET) की तैयारी कर रही एक छात्रा का शव संदिग्ध हालत में मिला है. मृतक छात्रा मूल रूप से अररिया जिले की रहने वाली थी और डॉक्टर बनने का सपना लेकर भागलपुर आई थी. इस घटना ने हॉस्टल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

हैरान करने वाला है मामला

हैरान करने वाली बात यह है कि छात्रा उसी दिन अपने माता-पिता के साथ हॉस्टल में शिफ्ट हुई थी. परिजनों ने उसे कमरे में सेट कराया और कुछ ही घंटे पहले वापस घर के लिए निकले थे. उनके जाने के महज 3 घंटे बाद ही कमरे से छात्रा की लाश मिलने की सूचना मिली. हॉस्टल मालिक जवाहरलाल ने बताया कि जब बगल के कमरों में रहने वाली लड़कियों के काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने शोर मचाया. इसके बाद कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए.

शिफ्टिंग के समय खुश थी छात्रा

छात्रा के मौसेरे भाई ने बताया कि शिफ्टिंग के वक्त वह काफी खुश दिख रही थी. उसके मन में क्या चल रहा था या अचानक ऐसा क्या हुआ, इस बारे में परिवार को कोई अंदाजा नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही बरारी SHO बिट्टू कमल पुलिस बल और फॉरेंसिक (FSL) टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से छात्रा का मोबाइल और कुछ अन्य सामान जब्त किया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस

पुलिस को छात्रा के मोबाइल से कुछ व्हाट्सएप चैट मिले हैं, जिन्हें इस गुत्थी को सुलझाने की सबसे बड़ी कड़ी माना जा रहा है. SHO ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई साजिश है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो पाएगा. पुलिस फिलहाल हॉस्टल की अन्य छात्राओं और मृतका के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 मार्च से शुरू होगा बारिश और आंधी का दौर, येलो अलर्ट जारी

देश की सबसे पुरानी पार्टी का बिहार में गिर रहा ग्राफ, गुटबाजी हावी, क्या कर रहा हाईकमान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन