Bhagalpur. सुबह टहलने निकली महिला का चैन छिनकर बदमाश फरार
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन

शहर के सराय इलाके में उस समय सनसनी फैल गयी, जब चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष एवं अन्नपूर्णा टेक्सटाइल्स के मालिक सरवन बाजोरिया की पत्नी से बदमाशों ने चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया.
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशोर मिश्रा की रिपोर्ट
भागलपुर. शहर के सराय इलाके में उस समय सनसनी फैल गयी, जब चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष एवं अन्नपूर्णा टेक्सटाइल्स के मालिक सरवन बाजोरिया की पत्नी से बदमाशों ने चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया. बताया गया कि सुबह करीब 6.30 बजे वे अपने आवास से टहलने के लिए निकली थीं, तभी गली में ही अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गये.घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व अध्यक्ष सरवन बाजोरिया और उनके पुत्र मोनू ने डायल 112 और ततारपुर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गयी. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और परिचित भी मौके पर पहुंच गये. वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










