Bhagalpur. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में विशेष पूजा, श्रद्धालुओं के लिए खुले पट
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में मंगलवार की सुबह पांच बजे विधिवत सरकारी पूजा का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
भागलपुर.
बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में मंगलवार की सुबह पांच बजे विधिवत सरकारी पूजा का आयोजन किया गया. पूजा का संचालन महंत शिवनारायण गिरि के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें पंडित अभिषेक पांडेय ने पूरे विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया.पूजन कार्यक्रम में मंदिर प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने भी सहयोग किया. धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिये गये.सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे, जिससे परिसर में भक्तिमय माहौल बन गया. पूरे मंदिर परिसर में जयकारों और पूजा-अर्चना से वातावरण पूरी तरह धार्मिक ऊर्जा से भर गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










