ePaper

मायागंज अस्पताल के 40 जूनियर रेजीडेंट्स का कार्यकाल पूरा

Updated at : 03 Oct 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
मायागंज अस्पताल के 40 जूनियर रेजीडेंट्स का कार्यकाल पूरा

मायागंज अस्पताल के 40 जूनियर रेजीडेंट्स का कार्यकाल पूरा

विज्ञापन

मायागंज अस्पताल में ड्यूटी कर रहे 40 से अधिक जूनियर रेजीडेंट्स (जेआर) के तीन वर्ष का कार्यकाल नौ अक्तूबर को पूरा हो जायेगा. मरीजों के इलाज में जेआर की मुख्य भूमिका है. सिर्फ आइसीयू में ही तीन पालियों में आठ जेआर की ड्यूटी लगायी गयी है. वहीं शिशु, सर्जरी, मेडिसिन समेत अन्य विभागों में यह कार्यरत हैं. इनके कार्यकाल के बाद अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था कुछ प्रभावित हो सकती है. मामले पर अस्पताल अधीक्षक डॉ केके सिन्हा ने बताया कि इसकी लिखित जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी जायेगी. वहां से मिले निर्देश के आधार पर कार्यवाही की जायेगी. इधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार ने बताया कि जूनियर रेजीडेंट्स का कार्यकाल पूरा होने वाला है. वहीं सीनियर रेजीडेंट्स के कार्यकाल को राज्य सरकार ने अगले आदेश तक बढ़ा दिया है. विभाग की ओर से सीनियर रेजीडेंट्स की बहाली प्रक्रिया जारी है. बहाली पूरा होने तक एक्सटेंशन दिया गया है. इधर, जानकारों का मानना है कि कि वैकल्पिक व्यवस्था होने तक जेआर का भी कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन