Bhagalpur News: भागलपुर ने जमुई को 10 विकेट से हराया
Published by : SANJIV KUMAR Updated At : 11 May 2025 1:30 AM
झाझा में आयोजित अंडर-16 श्यामल सिन्हा अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट
– झाझा में आयोजित अंडर-16 श्यामल सिन्हा अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट
वरीय संवाददाता, भागलपुर
झाझा में आयोजित अंडर-16 श्यामल सिन्हा इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में भागलपुर ने एकतरफा मुकाबले में जमुई की टीम को दस विकेट से पराजित कर दिया. भागलपुर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जमुई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.3 ओवर में 118 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में अर्णव ने 24, निष्ठु यादव ने 21 व सचिन ने 19 रनों का योगदान दिया.भागलपुर के कप्तान अनय सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाये. जबकि, विराज ने दो विकेट झटके. जवाब में भागलपुर की टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए जीत के लिए जरूरी रन बना लिये. बल्लेबाजी में कप्तान अनय सिंह ने नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली. वहीं, सोहेब ने नाबाद 38 रनों का योगदान दिया. मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अनय सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मैच में अंपायर सचिन कुमार व रवि कुमार थे. जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी सुमन कुमार व शुभम कुमार सिंह ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










