Bhagalpur_News भागलपुर वासियों को मिलेगी कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा

Updated at : 03 Jul 2024 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur_News भागलपुर वासियों को मिलेगी कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा

भागलपुर वासियों को मिलेगी कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा

विज्ञापन

जिले वासियों को जल्द ही कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा मिलेगी. जिले के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है. मंत्री ने डीएम को इस संदर्भ में प्रोसीडिंग शुरू करने का निर्देश दिया है. मंत्री ने भागलपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया कि भागलपुर और बड़ी संख्या में आसपास के लोगों को हवाई सेवा की तत्काल जरूरत को देखते हुए आसपास के हवाई अड्डों के लिए भागलपुर की हवाई पट्टी से कनेक्टिंग प्लाइट की सुविधा दी जाएगी. मंत्री ने बताया कि यह एक छोटी प्लाइट होगी जिसमें सीटों की संख्या 35 होती है. उन्होंने कहा कि यह सेवा शुरू होने के बाद भागलपुर से लोग आसपास के हवाई अड्डों पर प्लाइट से पहुंच सकेंगे और फिर वहां से वे देश के किसी भी शहर में हवाई मार्ग से जा सकेंगे. मंत्री ने कहा कि यहां के बुद्धिजीवियों और व्यवसायी वर्ग के लोगों की सहूलियत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

हवाई पट्टी को दुरुस्त करवाने का है निर्देश

मंत्री ने कहा कि भागलपुर में हवाई अड्डा प्रस्तावित है जिसे धरातल पर उतारने के लिए प्रक्रिया की जा रही है लेकिन तात्कालिक सेवा के लिए भागलपुर शहर के हवाई अड्डे पर यह कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा दी जाएगी. मंत्री ने कहा कि भागलपुर शहर की हवाई पट्टी को दुरुस्त करवाने का निर्देश दिया गया है. जबकि इस कार्य के लिए गठित कमेटी के सदस्य अपना कार्य जिम्मेदारी पूर्वक शुरू कर देंगे.

चार से छह माह में कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा देने के लिए हैं प्रतिबद्ध : मंत्री

मंत्री ने कहा कि चार से छह माह में भागलपुर के लोगों को कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा देने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं. इधर, बिहपुर विधानसभा के विधायक इ कुमार शैलेंद्र ने कहा कि भागलपुर शहर को कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा मिलना एक बड़ी बात है. मंत्री महोदय, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पीएम नरेंद्र मोदी जी इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन