bhagalpur news. टीएमबीयू में नये कुलपति की नियुक्ति के लिए 18 जून तक आवेदन
Updated at : 29 May 2025 1:12 AM (IST)
विज्ञापन

राजभवन ने टीएमबीयू में नये कुलपति की नियुक्ति के लिए आवेदन करने की तिथि जारी कर दी गयी है.
विज्ञापन
भागलपुर
राजभवन ने टीएमबीयू में नये कुलपति की नियुक्ति के लिए आवेदन करने की तिथि जारी कर दी गयी है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून तक निर्धारित है. इसे लेकर राजभवन के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ने बुधवार को अधिसूचना जारी की है. आवेदन के लिए जो शर्त रखी गई है, उसमें आवेदन करने वालों के पास प्राेफेसर के रूप में कम से कम 10 वर्ष का अनुभव हाेना अनिवार्य है. ख्यातिप्राप्त रिसर्च या एकेडमिक प्रशासनिक संस्थान में प्राेफेसर के समतुल्य पद पर 10 साल का अनुभव रखने वाले भी आवेदन कर सकेंगे. आवेदक की उम्र 67 वर्ष से अधिक नहीं हाेनी चाहिए. बता दें कि टीएमबीयू के वर्तमान कुलपति प्राे जवाहर लाल के तीन साल का कार्यकाल 22 अगस्त में पूरा हाे जायेगा. इसके मद्देनजर राजभवन ने मंगलवार को उनके नीतिगत व वित्त से जुड़े निर्णय लेने पर राेक लगाने का पत्र जारी किया था. ऐसा माना जा रहा है कि राजभवन अगस्त में ही नये कुलपति की नियुक्ति कर सकता है. ऐसे में टीएमबीयू में इस बार प्रभारी कुलपति की नियुक्ति नहीं होगी. जबकि इससे पहले नियमित कुलपति प्रो एनके झा के बाद विभाष चंद्र चाैधरी, नीलिमा गुप्ता व जवाहर लाल की नियुक्ति की प्रक्रिया में देरी होने से दूसरे विवि के कुलपति काे टीएमबीयू का प्रभार दिया जा चुका है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




