औरंगाबाद में 20 हजार की मांग करते दारोगा का वीडियो वायरल, एसपी ने तुरंत किया सस्पेंड

Updated at : 10 Mar 2026 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
aurangabad bribe case

सांकेतिक फोटो

Aurangabad: औरंगाबाद में एक दारोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. वीडियो सामने आते ही एसपी अंबरीश राहुल ने कार्रवाई करते हुए दारोगा अवजित कुमार को निलंबित कर दिया.

विज्ञापन

Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद जिले में एक पुलिस अधिकारी का कथित रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है. वायरल वीडियो में एक दारोगा गाड़ी छोड़ने के बदले पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. मामला सामने आते ही जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित दारोगा को सस्पेंड कर दिया.

बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे दारोगा अवजित कुमार फिलहाल बारुन थाना में तैनात थे. यह वीडियो नवंबर 2023 का बताया जा रहा है, जब वे हसपुरा थाना में तैनात थे. यह वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया.

वीडियो में क्या दिखा

वीडियो में देखा जा सकता है कि दारोगा अपने आवास पर एक व्यक्ति से बातचीत करते हुए पैसे ले रहे हैं. यह पैसा एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन को छोड़ने के बदले लिया जा रहा था. इसे कोर्ट से पहले ही रिलीज किया जा चुका था.

वायरल वीडियो में दारोगा को 20 हजार रुपये की मांग करते हुए भी सुना जा सकता है. बातचीत के दौरान वे कहते नजर आते हैं कि बगल में खड़े एक ट्रैक्टर के लिए भी 20 हजार रुपये लिए गए हैं. इस पर सामने वाला व्यक्ति कहता है कि वह ट्रैक्टर बालू से जुड़ा मामला था, जबकि उसका मामला दुर्घटना से संबंधित है. इस पर दारोगा जवाब देते हैं कि सभी मामलों में एक जैसा ही चार्ज लगता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

एसपी एक्शन मोड में आए

वीडियो सामने आने के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने तुरंत संज्ञान लिया. प्रारंभिक जांच में वीडियो को सही पाए जाने के बाद दारोगा अवजित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही मामले की जांच के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में अगले 2 दिन खराब रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

बिहार के इस जिले में पानी पीते ही उल्टी करने लगे 12 बच्चे, स्कूल में हड़कंप, क्या बोले डॉक्टर

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन