औरंगाबाद में ₹50 हजार का इनामी डकैत उपेंद्र पासवान गिरफ्तार, दो बड़े डकैती कांडों का खुलासा

Updated:
विज्ञापन

बारुण पुलिस ने ₹50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी उपेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस गिरफ्तारी से डकैती की बड़ी वारदात का खुलासा हुआ है और दो दशकों के आपराधिक इतिहास पर से पर्दा उठा है।

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद पुलिस ने अपराध जगत में सक्रिय और लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी उपेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. इस गिरफ्तारी से बारुण थाना क्षेत्र में हुई चर्चित डकैती कांड का खुलासा हुआ है. साथ ही आरोपी के दो दशक लंबे आपराधिक इतिहास की कई परतें भी सामने आई हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिली सफलता

पुलिस के अनुसार, 12 जून 2026 को बारुण थाना क्षेत्र के कोचाढ़ गांव निवासी सुनील कुमार की पत्नी स्मृति कुमारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 11 जून की रात आठ से नौ अपराधियों ने हथियार के बल पर उनके घर में डकैती कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के महनपुर वृंदावन मोड़ के पास से उपेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया गया.

पूछताछ में उगले कई राज

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उपेंद्र पासवान ने कोचाढ़ डकैती कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उसने यह भी बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर उसने देव थाना क्षेत्र के कंचनपुर अंतर्गत विश्रामपुर में भी डकैती की वारदात को अंजाम दिया था.

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए आयरन, चार्जर और लोटा बरामद किए, जिन्हें अपराधियों ने नदी किनारे फेंक दिया था. इस मामले में अब तक चार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है.

20 वर्षों का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उपेंद्र पासवान के खिलाफ वर्ष 2005 से 2026 के बीच औरंगाबाद और गया जिले के विभिन्न थानों में डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत 12 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं. उसके खिलाफ देव, गुरुआ, आमस, अंबा, कुटुंबा और सतेया थाना क्षेत्रों में कई संगीन मामले दर्ज हैं.

फरार अपराधियों की तलाश जारी

बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी के अन्य फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. उन्होंने कहा कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन